scorecardresearch
 

आधार के साथ फ्री मिल रही ये सर्विस, सरकार ने दिया 31 दिसंबर तक का समय

नए आधार ऐप में अब घर बैठे फ्री में ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं. आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यह काम मिनटों में पूरा हो जाएगा.

Advertisement
X
नए आधार ऐप से घर बैठे अपडेट करें. (Photo: AI)
नए आधार ऐप से घर बैठे अपडेट करें. (Photo: AI)

नए आधार ऐप में बहुत सारे नए फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आपका आधार कार्ड पहले से ज्यादा सेफ और सिक्योर रहेगा. इस ऐप की मदद से आपको आधार सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आप घर बैठे ही कई सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं.

इस ऐप का सबसे खास फीचर फेस ऑथेंटिकेशन है, जो वेरिफिकेशन प्रोसेस को बहुत आसान और स्मूथ बना देता है. इसके अलावा अब पहली बार UIDAI आधार कार्ड में फ्री में ईमेल आईडी अपडेट करने का ऑप्शन भी दे रहा है.

इसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस जोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि नए आधार ऐप की मदद से अपने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस कैसे जोड़ सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त में.

जानिए कैसे नए आधार ऐप की मदद से जोड़ें ईमेल एड्रेस

भारत सरकार की एजेंसी UIDAI ने लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नया आधार ऐप लॉन्च किया है. इसकी मदद से आधार कार्ड को ज्यादा सेफ बनाया जा सकेगा और पेपरलेस प्रोसेस को बढ़ावा मिलेगा.

पहली बार आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस फ्री में अपडेट करने का ऑप्शन दिया गया है. 31 दिसंबर 2026 तक आप अपने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस बिल्कुल फ्री में अपडेट कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं की है, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

Advertisement

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया आधार ऐप डाउनलोड करें और उसका सेटअप पूरा करें. अगर आपने अभी तक ऐप सेटअप नहीं किया है, तो पहले हमारी गाइड पढ़ें.

यह भी पढ़ें: बंद हो गया mAadhaar App, नया आधार ऐप सेटअप करने का ये है सबसे आसान तरीका

ऐप सेटअप होने के बाद आधार ऐप खोलें. आपके सामने QR कोड वाला डिजिटल आधार कार्ड दिखाई देगा. इसके नीचे दिए गए Services ऑप्शन पर टैप करें.

अब एक नया पेज खुलेगा. यहां Update Email Address वाले ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें और Send OTP बटन पर टैप करें.

OTP वेरिफाई होने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होते ही आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी. इसके बाद कुछ दिनों के अंदर आपका ईमेल एड्रेस आधार कार्ड में अपडेट कर दिया जाएगा.

इन बहुत आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अभी अपने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस जोड़ सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि 31 दिसंबर 2026 तक यह सर्विस बिल्कुल फ्री दी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement