फ्रांस में लगातार दो साइबर अटैक हुए, जिन्होंने पूरा दुनिया का ध्यान खींचा. इस अटैक में हैकर्स ने बैंक खाते को नहीं बल्कि फ्रीजर पर निशाना साधा और बड़ा नुकसान होते-होते बचा है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, फ्रांस में हैकर्स ने ब्लड बैंक के फ्रीजर सिस्टम को निशाना बनाया.
हैकर्स ने फ्रीजर का तापमान -30 डिग्री सेल्सियस से बढ़ाकर 110 डिग्री सेल्सियस तक पर बढ़ाने की कोशिश की है. इससे पहले फ्रांस में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के खाने-पीने के सामान को खराब किया जा चुका है.
इन दोनों ही घटना ने एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइस हमारी डेली लाइफ में इस्तेमाल करना सही है. साथ ही जरूरी मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाना जरूरी है.
फ्रांस के तीन सेंटर्स को निशाना बनाया
दरअसल, 2 नवंबर के दिन का फ्रांस के राष्ट्रीय ब्लड सर्विस संस्थान (EFS) के तीन रीजनल सेंटर्स पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटना सामने आई. मामले की गंभीरता का इस बाद से अंदाजा लगा सकते हैं कि फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि साइबर हमले में ब्लड और प्लाज्मा को सुरक्षित रखने वाले कोल्ड स्टोरेज सिस्टम की मॉनिटरिंग और कंट्रोल सिस्टम पर असर पड़ा है.
ब्लड बैंक के मॉनिटरिंग सिस्टम ने समय रहते बड़ी गड़बड़ी को पकड़ लिया. कर्मचारियों ने प्रभावित स्टोरेज से ब्लड और प्लाज्मा को दूसरे सुरक्षित फ्रीजर में शिफ्ट कर दिया. अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना की वजह से किसी भी ब्लड को नुकसान नहीं हुआ है. साथ ही मरीजों की सेहत पर भी कोई असर नहीं दिखाई दिया है.
सुपर मार्केट के फ्रिज और रेफ्रिजरेटर पर भी हमला
फ्रांस में ब्लड बैंक से पहले सुपर मार्केट के फ्रिज और रेफ्रिजरेटर पर भी साइबर हैकर्स अटैक कर चुके हैं. हैकर्स ने इंटरनेट से कनेक्टेड फ्रिज और फ्रीजर को रिमोटली हैकर लिया, जिसके बाद तापमान बढ़ा दिया गया, जो करीब 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया गया. इसकी वजह से लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया था.
हैकर्स कैसे बना रहे हैं फ्रिज और फ्रीजर को निशाना
दरअसल, आज के समय में बहुत से लोग अपने घरों, ऑफिस और अस्पतालों आदि में इंटरनेट कनेक्टेड अप्लायंस का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी मदद से वे मोबाइल से ही दूर बैठकर फ्रिज और फ्रीजर को तापमान चेक कर सकते हैं और उसमें बदलाव भी कर सकते हैं.
साइबर हैकर्स ने इस सुविधा का फायदा उठाया और फ्रांस के फ्रिज और फ्रीजर का कंट्रोल हासिल किया. इसके बाद उन्होंने सुपर मार्केट में मौजुद फ्रिज व फ्रीजर और अब ब्लड बैंक के कूलिंग सिस्टम को निशाना बनाया है.
यह भी पढ़ें: फ्रांस के ब्लड बैंक पर हैकर्स का हमला, फ्रीजर की सेटिंग -30 से 110 डिग्री तक बदली, खून उबलने का खौफ
हैकर्स का क्या है मकसद?
फ्रांस में हैकर्स द्वारा फ्रिज और फ्रीजर को निशाना बनाने का पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. ना ही अधिकारियों ने इसके पीछे किसी हैकर्स ग्रुप और देश का नाम बताया है.
फ्रांस में हुई ये घटना दिखाती है कि साइबर सुरक्षा का खतरा अब सिर्फ कंप्यूटर, फोन और बैंकिंग सिस्टम तक सीमित नहीं है. इंटरनेट से जुड़े होम अप्लायंस और मेडिकल उपकरण भी साइबर हैकर्स के निशाने पर हैं.