Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फोन की उम्मीद से कम मांग को देखते हुए कंपनी ने इनके लिए पार्ट्स बनाने के ऑर्डर में कटौती की है. अक्टूबर के लिए पार्ट्स के ऑर्डर में शुरुआती प्लान के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक की कमी की गई है. इसकी एक बड़ी वजह फोन की बढ़ी हुई कीमत बताई जा रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
महंगे iPhone की कीमत बनी परेशानी?
इस साल ऐपल ने iPhone 18 Pro सीरीज की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले 100 डॉलर बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,299 डॉलर है. ऐसे में इन फोन को खरीदने के लिए कस्टमर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.
महंगे फोन की वजह से कुछ कस्टमर्स खरीदारी का फैसला टाल सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 30 से ज्यादा बाजारों में iPhone की डिलीवरी के लिए लगने वाला इंतजार कम हुआ है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लॉन्च के बाद फोन की मांग पहले के मुकाबले धीमी हुई है. ऐपल ने इस रिपोर्ट पर ऑफिशियल तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें: Apple iPhone 17 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, सेल में इतनी है कीमत
मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत भी वजह
iPhone 18 Pro की मांग कम होने के पीछे सिर्फ इसकी कीमत ही नहीं, बल्कि मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत भी एक वजह है. दुनियाभर में AI डेटा सेंटर बनाने के लिए बड़ी संख्या में एडवांस चिप और मेमोरी की जरूरत पड़ रही है. इससे इनकी सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है और लागत भी बढ़ रही है.
इसका असर स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर पड़ सकता है. ऐपल ने जून में अपने iPad और MacBook की कीमतें भी बढ़ाई थीं. अब मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और महंगे फोन की वजह से कंपनी को अपने प्रोडक्शन प्लान में बदलाव करना पड़ रहा है.
अभी सभी iPhone मॉडल नहीं हुए लॉन्च
ऐपल ने इस बार सितंबर में अपने प्रीमियम iPhone मॉडल लॉन्च किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलर iPhone 18 और iPhone Air को बाद में, 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में कंपनी के पास इस बार लॉन्च के शुरुआती दौर में कम कीमत वाले नए मॉडल नहीं हैं, जो ज्यादा कस्टमर्स को अट्रैक्ट कर सकें. इसका असर भी कुल बिक्री पर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹13 हजार सस्ती हुई Apple Watch, छूट न जाए मौका!
क्या Apple के लिए खतरे की घंटी है?
iPhone 18 Pro के प्रोडक्शन में कटौती की खबर का मतलब यह नहीं है कि ऐपल को बड़ा नुकसान होने वाला है. कंपनी के प्रीमियम फोन की कीमतें बढ़ी हैं, इसलिए कम फोन बेचने पर भी कमाई पर असर कितना होगा, यह कई बातों पर निर्भर करेगा.
आने वाले समय में कंपनी के लिए कस्टमर्स की रिएक्शन काफी इंपॉर्टेंट होगी. ऐपल का फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी 23 अक्टूबर से बिक्री के लिए अवेलेबल होने वाला है. इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर बताई गई है. अब देखना होगा कि इतनी ज्यादा कीमत वाला फोन कस्टमर्स को कितना पसंद आता है.