ऐपल स्टोर (Apple Store), ऐपल इंक द्वारा स्वामित्व और संचालित रिटेल स्टोर्स की एक सीरीज है. स्टोर मैक पर्सनल कंप्यूटर, आईफोन स्मार्टफोन, आईपैड टैबलेट कंप्यूटर, ऐप्पल वॉच स्मार्टवॉच, ऐप्पल टीवी डिजिटल मीडिया प्लेयर, सॉफ्टवेयर और ऐप्पल दोनों सहित कई तरह के ऐपल प्रोडक्ट्स को बेचते हैं (Products in Apple Store).
ऐपल का पहला स्टोर 19 मई 2001 को टायसन्स, वर्जीनिया, यू.एस. (Tysons, Virginia US) में स्थापित किया गया था (First Apple Store). इसके संस्थापक स्टीव जॉब्स हैं (Apple Store Founder Steve Jobs). ऐपल इंक का मुख्यालय क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया (California) में है (Apple Store Headquarter). Apple ने 31 मार्च 2023 को दक्षिण कोरिया के सियोल में गंगनम जिले में अपना सबसे नया स्टोर खोला है जिसके साथ ही दुनिया भर के 25 देशों सहित 522 स्टोर हैं (Apple Store, No of Stores), जिनमें भारत में ही दो ऐपल स्टोर हैं (Apple Stores in India).
भारत में पहला ऐपल स्टोर 18 अप्रैल 2023 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला गया और दूसरा, 20 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली के साकेत में हैं (Apple Store in Mumbai and Delhi).
ऐपल लगातार अपने स्टोर की संख्या और इसके भौगोलिक कवरेज का विस्तार कर रहा है. मजबूत उत्पाद बिक्री ने 2011 में वैश्विक स्तर पर 16 अरब डॉलर से अधिक की बिक्री के साथ ऐपल को शीर्ष स्तरीय खुदरा स्टोरों में रखा है (Apple Retail Stores).
Apple के iOS 18 अपडेट से जुड़ी यूजर्स की शिकायतों पर CCPA ने जांच आगे बढ़ा दी है. स्क्रीन लाइन और अन्य दिक्कतों के लिए रिपेयर चार्ज लेने पर सवाल उठे हैं. अब नियामक सॉफ्टवेयर वारंटी की शर्तों और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े पहलुओं की भी जांच करेगा. वीडियो में जानें मामला.
iPhone यूजर्स के लिए आज बड़ा अपडेट आने वाला है. ऐपल iOS 27 को रोलआउट करने जा रहा है. नए अपडेट में Siri के नए अवतार के साथ AI और विजुअल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इंटरफेस और पैरेंटल कंट्रोल में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. जानिए iOS 27 किन iPhone मॉडल्स में मिलेगा और अपडेट कब से डाउनलोड कर पाएंगे.
ऐपल आज iPhone के लिए iOS 27 अपडेट जारी करने जा रहा है. नए अपडेट में Siri का नया रूप, AI, Visual Intelligence, इंटरफेस कस्टमाइजेशन और बेहतर पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. जानें किन iPhone मॉडल्स को iOS 27 का सपोर्ट मिलेगा और अपडेट कब डाउनलोड कर पाएंगे. वीडियो में जानें डिटेल्स.
Apple के नए फोल्डेबल iPhone Duo का खास फोल्ड इफेक्ट अब दूसरे फोल्ड फोन में भी दिखने लगा है. Galaxy Z Fold 8 पर एक यूजर ने इसी तरह का स्मूद अनफोल्ड एनिमेशन बनाकर दिखाया है. फोन खोलते ही स्क्रीन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर ट्रांजिशन करता है. हालांकि, यह Samsung का ऑफिशियल फीचर नहीं है, बल्कि यूजर ने इसे खुद तैयार किया है.
iPhone 18 की लॉन्चिंग के बाद iPhone 17 को लेकर बाजार में जो तस्वीर सामने आई है, वह सामान्य 'नया आया तो पुराना सस्ता हुआ' वाली कहानी से बिल्कुल अलग है. कीमत में बढ़ोतरी, अचानक कम होता स्टॉक और अलग-अलग दुकानों से मिल रहे विरोधाभासी जवाब कई सवाल जरूर खड़े करते हैं.
Apple iPhone Duo की कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन फोल्डेबल फोन लेने वालों के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 एक सस्ता विकल्प बन सकता है. एक्सचेंज और दूसरे ऑफर्स के बाद इसकी कीमत करीब 72 हजार रुपये तक आ सकती है. दोनों फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Apple ने पहली बार फोल्डेबल iPhone के साथ मार्केट में एंट्री की है. iPhone Duo का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 से माना जा रहा है. दोनों फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार प्रोसेसर मिलते हैं. हालांकि, कीमत और कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस तक दोनों में बड़ा अंतर है. ऐसे में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है, आइए जानते हैं.
Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. हालांकि, Duo नाम और दो स्क्रीन वाले फोन का आइडिया नया नहीं है. Apple से करीब 6 साल पहले Microsoft ने Surface Duo लॉन्च किया था. 2020 में आए इस फोन ने अपने डिजाइन और मल्टीटास्किंग फीचर से काफी चर्चा बटोरी थी. अब Apple के iPhone Duo के साथ यह पुराना आइडिया फिर चर्चा में आ गया है.
Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने फोन की कीमत के साथ कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले में भी बड़े बदलाव किए हैं. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि Pro Max के लिए 1,79,900 रुपये खर्च करने होंगे. नए iPhone में A20 Pro चिप और बेहतर AI फीचर्स भी मिलेंगे.
नीम करोली बाबा से मिलने की चाह में स्टीव जॉब्स भारत आए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. जानें बाबा से जुड़े स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स के कनेक्शन की कहानी और फिल्म ‘हनुमान अंश’ की चर्चा. हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने भी बाबा से प्रभावित होने की बात कही थी.
Apple ने 9 सितंबर 2026 को अपने बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख घोषित की है. iPhone 18 Pro और कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की एंट्री की उम्मीद है. वीडियो में जानें संभावित फीचर्स, कीमत और लॉन्च से जुड़ी अहम जानकारी. फिलहाल सभी स्पेसिफिकेशन, कीमत और Fold से जुड़ी जानकारियां रिपोर्ट्स व लीक्स पर आधारित हैं.
रेल यात्रियों के लिए RailOne App से जनरल यानी अनारक्षित टिकट घर बैठे बुक करने की सुविधा है. डिजिटल पेमेंट से टिकट बुक करने पर 3% छूट भी मिलती है. जानें ऐप से टिकट बुक करने का आसान तरीका और किन पेमेंट विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. वीडियो में जानें डिस्काउंट लेने का पूूरा प्रोसेस.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ऐपल के लेटेस्ट आईफोन को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल में iPhone 17 (256GB) को 70900 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
iPhone 18 और iPhone 18 Pro को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं. रिपोर्ट्स में 2nm A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, AI फीचर्स, अंडर-डिस्प्ले Face ID और संभावित कीमत को लेकर कई दावे किए गए हैं. कीमत और फीचर्स लॉन्च के समय बदल भी सकते हैं. इसलिए फिलहाल इन्हें लीक्स और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
Apple ने बताया कि उसने 2025 में 2.22 बिलियन डॉलर के फर्जी ट्रांजैक्शन और लाखों स्कैम ऐप्स को ब्लॉक किया. AI और रिव्यू सिस्टम की मदद से यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया गया. कंपनी के अनुसार, 2025 में 91 लाख से ज्यादा ऐप सबमिशन की समीक्षा की गई, जिनमें से करीब 20 लाख ऐप्स और अपडेट्स को नियमों के उल्लंघन के कारण रिजेक्ट किया गया.
Apple कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च हो गया है. भारत में इसकी शुरुाती कीमत 69,900 रुपये है. कंपनी ने प्रीमिमय फील दिया है. इसमें 13-inch Liquid Retina डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट का यूज किया या है, जिसको iPhone 16 Pro में यूज किया जा चुका है.
Apple ने नया MacBook Neo लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है. इसमें 13-inch Liquid Retina display, A18 Pro chip, 256GB/512GB स्टोरेज और प्रीमियम aluminum design मिलता है. नया MacBook Neo छात्रों और रोजमर्रा के यूज़र्स के लिए affordable laptop के तौर पर पेश किया गया है.
Apple ने भारत में iPhone 17e लॉन्च किया. 6.1-inch Super Retina XDR display, नया प्रोसेसर, 48MP कैमरा और Ceramic Shield 2 protection के साथ आता है. IP68 rating, MagSafe सपोर्ट और 4K video रिकॉर्डिंग फीचर शामिल. सेल 11 मार्च से आॉनलाइन व ऑफलाइन शुरू होगी.
Apple इस महीने iPhone 17e लॉन्च कर सकता है. A19 chip, premium features और कम कीमत के साथ ये होगा नया affordable iPhone, खासतौर पर India के लिए.
iPhone 16 Plus price drop: iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं iPhone 16 Plus पर मिल रही डील की.
Apple iOS update: ऐपल ने अपने 13 साल पुराने फोन को जीवनदान दिया है. कंपनी ने इस फोन के लिए iOS अपडेट जारी किया है, जिसकी वजह से इस पर कोर फीचर्स काम करते रहेंगे. ये अपडेट iPhone 5s और iPhone 6 के लिए रिलीज किया गया है. जहां दूसरी कंपनियां सिर्फ 3 से 4 साल तक ही अपडेट देती हैं, Apple ने 13 साल पुराने फोन को अपडेट किया है.