scorecardresearch
 

Apple का बड़ा धमाका! M4 चिप के साथ नया iPad Air 8th Gen भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Apple का न्यू iPad Air लॉन्च हो चुका है. भारत में इसका प्री ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होगा और इसकी पहले सेल 11 मार्च को होगी. न्यू iPad Air में M4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. यह दो स्क्रीन साइज 11 Inch और 13Inch स्क्रीन साइज में आता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Apple iPad Air 8th Gen भारत में हुआ लॉन्च. (Photo: Apple.com)
Apple iPad Air 8th Gen भारत में हुआ लॉन्च. (Photo: Apple.com)

ऐपल ने अपने ऑल न्यू iPad Air को लॉन्च कर दिया है, जो M4 चिपसेट के साथ आता है. कंपनी ने इसको दो स्क्रीन साइज में अनवील किया है, जो 11-inch और 13-inch हैं. कंपनी ने इसमें कई खास फीचर्स और लेटेस्ट हार्डवेयर को शामिल किया है. iPadOS 26 के साथ इसमें Liquid Glass इंटरफेस देखने को मिलेगा. 

Apple iPad Air 8th Gen को दो स्क्रीन साइज में पेश किया गया है. जहां 11 Inch स्क्रीन साइज के मॉडल की शुरुआती कीमत 64900 रुपये है, वहीं, 13 Inch स्क्रीन साइज मॉडल की शुरुआती कीमत 84900 रुपये है. 4 मार्च से प्री-ऑर्डर शुरू होगा और 11 मार्च से सेल शुरू होगी.

चार स्टोरेज वेरिएंट में आता है iPad Air 8th Gen

ऐपल आईपैड एयर 8th जनरेसन को चार कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें स्पेस ग्रीन, ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट का यूज किया गया है. दोनों ही वेरिएंट में 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ आता है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro सीरीज के फीचर्स लीक, होगा कंपनी का सबसे पावरफुल फोन

iPad Air 8th Gen में मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस 

Apple iPad Air 8th Gen में  8-core CPU और 9-core GPU दिया गया है. इसमें 16-core Neural Engine का यूज किया गया है, जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान काम आता है, जैसे एडिटिंग और गेमिंग आदि. 

Advertisement

पुराने वर्जन की तुलना में 30 परसेंट ज्यादा फास्ट है

ऐपल के मुताबिक, iPad Air With M4 अपने पुराने वर्जन की तुलना में 30 परसेंट फास्टर है. इसमें ज्यादा मेमोरी बेंडविथ दी है. कंपनी ने इसको ऐसे डिजाइन किया गया है ताकि वह डेली टास्क को आसानी से कंप्लीट कर सके. इसमें ऑन डिवाइस AI यूज करने को मिलेगा. 

iPadOS 26 की मदद से नए फीचर्स 

न्यू आईपैड के साथ iPadOS 26 मिलेगा, जिसकी मदद से लिक्विड ग्लास इंटरफेस और कई न्यू फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें न्यू मेन्यू बार दिया है, जिसकी मदद से ऐप्स को देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Apple ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता iPhone 17e, मिलते हैं Pro वाले फीचर्स   

iPhone 17e  भी हुआ है लॉन्च 

Apple ने न्यू हैंडसेट iPhone 17e को भी अनवील कर दिया है, जो लेटेस्ट OS पर काम करेगा. इसमें लिक्व्ड डिजाइन इंटरफेस के साथ ऐपल इंटेलीजेंस के कई फीचर मिलते हैं, जिसमें क्लीनअप, विजुअल इंटेलीजेंस,लाइव ट्रांसलेशन, कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड असिस्टेंट नाम का फीचर है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement