भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा फायदा होने जा रहा है. भारती एयरटेल ने गूगल के साथ पार्टनरशिप की है. रविवार के बारे में बताया गया. कंपनी ने बताया है कि भारत में लाखों मोबाइल यूजर्स को सुरक्षित और बेहतर मैसेजिंग एक्सपीरियंस देने के लिए पार्टनरशिप की है.
एयरटेल के नेटवर्क सिस्टम को गूगल के रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (RCS) प्लेटफॉर्म और स्पैम फिल्टरिंग के साथ शामिल किया गया है. यूजर्स अब हाई क्वालिटी फोटो, वीडियो और मैसेज रिएक्शन जैसे इंटरेक्टिव फीचर्स के साथ RCS मैसेजिंग का यूज कर सकेंगे.
गूगल और एयरटेल पार्टनरशिप से होगा फायदा
कंपनी ने आगे बतया है कि गूगल और एयरटेल पार्टनरशिप के तहत स्पैम कॉल्स, मैसेज और डिजिटल फ्रॉड में कमी आएगी. यह प्लेटफॉर्म रियल टाइम में सख्त जांच करेगा. इस प्रोसेस के तहत टेलीकॉम आधारित बिजनेस आइडेंटिटी वेरिफिकेशन होगा.
यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल
71 अरब स्पैम कॉल्स ब्लॉक हो चुके हैं
कंपनी ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में एयरटेल ने AI-बेस्ड इनीसिएटिव की मदद से कॉल और मैसेज के जरिए होने वाले स्पैम और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ लड़ाई में मदद की है. अलग-अलग स्पैम प्रोटेक्शन की मदद से कंपनी अब तक 71 अरब स्पैम कॉल्स और 2.9 अरब स्पैम SMS ब्लॉक कर चुकी है.
डिजिटल इकोसिस्टम में अभी भी गैप बना हुआ है
डिजिटल इकोसिस्टम में एक जरूरी गैप अब भी बना हुआ है. जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क स्ट्रांग सेफ्टी मानकों और टेलीकॉम-ग्रेड सुरक्षा उपायों के तहत काम करते हैं. वहीं कई गैर-टेलीकॉम कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म और स्टैंडअलोन ऐप्स में ऐसे सुरक्षा उपाय नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें
Airtel ने बताया है कि इन्हीं प्लेटफॉर्म्स का मिसयूज कर साइबर स्कैमर्स फाइनेंशियल धोखाधड़ी और आक्रामक स्पैम के लिए आमतौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.