भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से AI Impact Summit होने जा रहा है. यह इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा. यह इवेंट नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के लीडर, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बड़ी-बड़ी AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे.
AI Impact Summit को लेकर भारत AI के प्रति अपनी ताकत और जिम्मेदारी को दिखाना चाहता है. साथ ही इस दौरान भारत AI शपथ को लेकर एक कैंपेन चलाने जा रहा है और 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लोग AI प्लेज लेंगे. इसको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा.
AI गवर्नेंस को लेकर भी चर्चा होगी
AI Impact Summit के दौरान AI गवर्नेंस को लेकर भी चर्चा होगी. असल में AI गवर्नेंस कंपनियों को यह समझने में मदद करता है कि AI का सामान लोगों और कानूनों को कैसे प्रभावित करता है. इसमें तैयारी पर भी चर्चा होगी. इसमें भेदभाव कम करना, डेटा प्राइवेसी सिक्योरिटी, कानूनी नियमों का पालन करना आदि शामिल है.
दुनियाभर के देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में कई देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे.
AI Impact Summit में शामिल होने वाले राष्ट्रपति
AI Impact Summit में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री की लिस्ट
AI कंपनियों के ये CEO होंगे शामिल
AI Impact Summit की थीम
AI Impact Summit की थीम लोग, पृथ्वी और प्रगति (People, Planet and Progress) पर आधारित है. यह AI पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाएगा.