scorecardresearch
 

AI Impact Summit : दिल्ली में AI का महाकुंभ, पहले दिन हुए ये बड़े-बड़े अनाउंसमेंट

AI Impact Summit के पहले दिन कई बड़े ऐलान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है. इस इवेंट में नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट एक्स्पो का उद्घाटन किया किया है, जो इस इवेंट का सबसे ज्यादा अट्रैक्शन वाला केंद्र है. साथ ही कई कंनपियों ने इनवेस्टमेंट का ऐलान और पहली बार भारत में ऑफिस खोलने की जानकारी दी.

Advertisement
X
AI Impact Summit का पहला दिन. (Photo: PTI)
AI Impact Summit का पहला दिन. (Photo: PTI)

AI इम्पैक्ट समिट का पहला दिन सफल रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट एक्स्पो का उद्घाटन किया किया है. साथ ही बड़े ऐलान भी हुए हैं. पहले दिन का राउंडअप जानते हैं. 

पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र AI Impact Expo रहा है. जहां 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए हैं. कंपनी और स्टार्टअप ने अपने-अपने एग्जिबिशन पर AI इनोवेशन और फायदों के बारे में बताया है. 

AI इंडस्ट्री की दिग्जज कंपनियों ने भी अपने एग्जिबिशन शोकेश किए हैं. इसमें ओपनएआई, एंथ्रॉपिक, गूगल आदि के नाम शामिल हैं. इन शोकेश पर मीडिया और विजिटर्स को जाने की परमिशन थी. आने वाले दिनों में दिग्गज AI कंपनियों के CEO भी शामिल होंगे. 

इवेंट्स के मुख्य बड़े अपडेट 

OpenAI का भारत में बढ़ा यूजरबेस 

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया है कि भारत में ChatGPT के वीकली एक्टिव यूजर्स की संख्या 10 करोड़ (100 मिलियन) को पार कर गई है. और यह संख्या अमेरिका के बाद दूसरी नंबर पर है. ऑल्टमैन के मुताबिक, ChatGPT का यूज करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या भारत में छात्रों की है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर, AI इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल

Neysa में बड़ा इनवेस्टमेंट 

ब्लैकस्टोन ने भारतीय एआई स्टार्टअप Neysa में 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,445 करोड़ रुपये) के इक्विटी फंडरेज के तहत हिस्सेदारी खरीदा है. 

बेंगलुरु स्टार्टअप को 15 मिलियन डॉलर मिले

बेंगलुरु स्थित C2i, जो डेटा सेंटर्स के लिए पावर सॉल्यूशन डेवलप कर रहा है. उसने Peak XV के नेतृत्व में सीरीज A फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. 

अब आईटी कंपनियां नौकरी पर नहीं प्रोफिट पर फोकस करेंगी

HCL के सीईओ विनीत नैय्यर ने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियां रोजगार जनरेट करने पर नहीं बल्कि मुनाफे पर ध्यान देंगी.

Khosla Ventures के संस्थापक विनोद खोसला ने बताया है कि आईटी सर्विसेज और बीपीओ जैसे बिजनेस पर बड़ा बदलाव दिखेगा. ये बदलाव करीब आने वाले 5 साल में नजर आएगा. 

Anthropic ने भारत में अपना पहला ऑफिस खोला

Anthropic ने भी सोमवार के दिन बड़ा ऐलान किया है कि वह भारत में अपना पहला ऑफिस बेंगलुरु में ओपन करने जा रहे हैं. कंपनी ने बताया है कि अमेरिका के बाद Claude का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस भारत में है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement