scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

Jio का सस्ता प्लान लॉन्च, ₹365 में मिलेगा डेटा-कॉलिंग और बहुत कुछ

Jio Rs 365 recharge plan
  • 1/7

Jio ने चुपके से एक नया प्लान पेश किया है, जो वैल्यू रिचार्ज्स का हिस्सा है. कंपनी ने 365 रुपये का रिचार्ज लॉन्च किया है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है. इसमें यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ ही टॉकटाइम भी मिलता है. यानी एक प्लान में कई बेनिफिट्स मिलेंगे. (Photo: Getty Image)

Jio Rs 365 recharge plan
  • 2/7

जियो के इस प्लान में आपको एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जियो का 365 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. (Photo: Getty Image)

Jio Rs 365 recharge plan
  • 3/7

इस रिचार्ज में 25GB डेटा मिलेगा. इसमें 100 SMS प्रति दिन मिलेंगे. यानी 25GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग 30 दिनों के लिए मिलेगी. साथ ही इसमें 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. (Photo: Getty Image)

Advertisement
Jio Rs 365 recharge plan
  • 4/7

इसके साथ कंपनी एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रही है. स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी JioHotstar का मोबाइल और टीवी का एक्सेस तीन महीने के लिए ऑफर करेगी. इस प्लेटफॉर्म को आप दो डिवाइस पर एक्सेस कर पाएंगे. (Photo: Getty Image)

Jio Rs 365 recharge plan
  • 5/7

इसके अलावा 50GB का डेटा JioAI Cloud के तहत मिलेगा. आप 50GB डेटा क्लाउड स्टोरेज पर रख सकेंगे. कंपनी Google Gemini Pro प्लान भी ऑफर कर रही है. (Photo: AFP)

Jio Rs 365 recharge plan
  • 6/7

35,100 रुपये का Google Gemini का ये प्लान कंज्यूमर्स को फ्री मिलेगा. हालांकि, इसे एक्टिव करना होगा. ध्यान रखें कि इस प्लान को यूज करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. (Photo: AFP)

Jio Rs 365 recharge plan
  • 7/7

ये प्लान कंपनी ने वैल्यू लिस्ट में क्यों डाला इसकी जानकारी नहीं है. क्योंकि ये किसी भी तरह से बहुत सस्ता प्लान नहीं है. ये उन लोगों के लिए है, जो 30 दिनों के लिए डेटा, कॉलिंग और SMS वाला प्लान चाहते हैं. (Photo: AFP)

Advertisement
Advertisement