नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर सोच सकते हैं. ये फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसका सक्सेसर अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है. कंपनी Galaxy S26 को 25 फरवरी को लॉन्च करेगी. इससे पहले Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट मिल रहा है. (Photo: Samsung)
ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने इसे 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस पर डिस्काउंट भी मिल रहा है. (Photo: Samsung)
इस वक्त फ्लिपकार्ट पर ये फोन 1,09,856 रुपये में लिस्ट है. इस कीमत पर आपको 12GB RAM वेरिएंट वाला फोन मिलेगा. इस पर बैंक डिस्काउंट भी है. फोन पर 4000 रुपये की बचत बैंक ऑफर के तहत की जा सकती है. (Photo: ITG)
ये ऑफर Flipkart SBI बैंक कार्ड और Flipkart Axis बैंक कार्ड पर मिल रहा है. सभी डिस्काउंट के बाद ये फोन 1,05,856 रुपये में मिलेगा. फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. (Photo: ITG)
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-inch का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB RAM बेस वेरिएंट में मिलता है. (Photo: ITG)
फोन में 200MP का रियर कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन 200MP + 50MP + 50MP + 10MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. (Photo: ITG)