एयरटेल ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स के लिए अनलिमिटेड डेटा का ऐलान कर दिया है. वैसे कंपनी ये ऑफर पहले भी दे रही थी, लेकिन कुछ सर्किल तक ही सीमित था. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस ऑफर को कंपनी ने सभी सर्किल के लिए जारी कर दिया है. (Photo: Reuters)
आप किसी भी सर्किल में कोई भी पोस्टपेड प्लान यूज करते हों आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. एयरटेल देश का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है. कंपनी अपना ARPU बेहतर करना चाहती है, जिसके लिए कंज्यूमर्स को प्रीपेड से पोस्डपेड पर स्विच करने के लिए ऑफर्स दे रही है. (Photo: Reuters)
एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआत 449 रुपये से होती है. ध्यान रखें कि इस पर आपको 18 परसेंट का GST भी देना होता है. साथ ही अनलिमिटेड डेटा के तहत कंपनी ने 30 दिनों के लिए 300GB का कैप लगाया है. (Photo: ITG)
एयरटेल का 449 रुपये का पोस्डपेड प्लान एक महीने की वैलिडिटी के लिए आता है. इसमें 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS मिलता है. इसके अलावा कंपनी एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर करती है. (Photo: ITG)
इस प्लान में 100GB का क्लाउड स्टोर गूगल वन के तहत मिलेगा. इसके अलावा कंपनी JioHotstar Mobile का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन, एक साल का Adobe प्रीमियम और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलेगा. (Photo: Reuters)
वहीं फैमिली प्लान की शुरुआत 699 रुपये से होती है. इस पर भी आपको 18 परसेंट GST देना होता है. इस प्लान में दो लोगों के सिम कार्ड को एक्टिव रखा जा सकता है. (Photo: Reuters)