scorecardresearch
 

आम बजट 2017: भीम ऐप में जोड़े गए दो नए फीचर्स

आज देश का 62 वां आम बजट पेश किया जिसमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए BHIM App में दो नए फीचर्स जोड़े गए...

Advertisement
X
भीम ऐप में जोड़े गए दो नए फीचर्स
भीम ऐप में जोड़े गए दो नए फीचर्स

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज देश का 62 वां आम बजट पेश किया. जिसमें उन्होंने बताया कि डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे. इसके साथ ही BHIM (भारत इंटरफेस फॉर मनी) App में दो नए फीचर्स जोड़े गए हैं.

सरकार की तरफ से भीम ऐप के बढ़ावा देने के लिए जो दो नए स्किम जोड़े गए हैं. उसमें पहला है जिसमें दूसरों को रिफर करने पर आपको बोनस मिलेगा और दूसरा व्यापारियों के लिए जिसमें अब विक्रेता भी कैशबैक का लाभ ले सकेंगे.


वित्त मंत्री ने बजट के दौरान ये कहा कि अब भीम ऐप का दायरा बढ़ाया जाएगा और इसके प्रमोशन के साथ-साथ पेट्रोल पम्प, फर्टिलाइजर डिपो, नगर निगमों, ब्लॉक ऑफिस, रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और अस्पतालों तक किया जाएगा.


जेटली ने ये भी कहा कि, हमने एक लक्ष्य रखा है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान डेबिट कार्ड, IMPS, UPI, USSD और आधार पे के जरिए ट्रांजैक्शन किया जाए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement