माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आप किसी भी साइज को फोटो शेयर कर सकते हैं. इससे पहले ट्विटर अपलोड किए गए फोटो को छोटा करके टाइमलाइन पर दिखाता था. हालांकि इस फीचर से कई लोगों को परेशानी भी हो सकती है क्योंकि अब ट्विटर के टाइमलाइन पर कंटेंट कम और फोटो ज्यादा दिखाई देंगी.
ट्विटर टाइमलाइन पर छोटी फोटो डिस्प्ले होती थी, पर क्लिक करने पर वह अपने असली साइज में दिखती थी.

ट्विटर ने अपने ब्लॉग में फोटो पोस्ट करके इस नए फीचर के बारे में बताया है. ब्लॉग में यह भी लिखा गया है कि इस नए फीचर से ट्विटर और भी बेहतरीन होगा और यूजर्स अपने मनचाहे फोटो इस पर पोस्ट कर सकेंगे.
जैक डोर्सी ने ट्विटर के स्थाई सीईओ बनने के बाद कई बदलाव करने शुरू किए हैं जिनमें Subtweet शब्द का ट्रेडमार्क हासिल करना भी शामिल है.
ट्विटर ने अब इन सब बातों को ध्यान में रखकर तस्वीरों को उनके असली साइज में ही शेयर करने की सविधा दे दी है. इस बदलाव के बाद अब यूजर्स को ट्विटर के टाइमलाइन को ज्यादा स्क्रोल करना होगा, क्योंकि जितनी बड़ी फोटो होगी, वे टाइमलाइन का उतना ही हिस्सा घेरेंगी.