scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

फेसबुक की तीन सर्विस - मैसेंजर इंस्टा और खुद फेसबुक क्रैश हो रहे हैं. सुबह मैसेंजर में दिक्कत आ रही थी और अब लगभग घंटे भर से फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन है.

साउथ कोरियन टेक्नॉलॉजी कंपनी सैमसंग ने भारत में पहला चार कैमरों वाला स्मार्टफोन Galaxy A9  2108 लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन दुनिया का पहला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन है जिसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं.

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सोमवार 19 नवंबर को विवादों में घिर गई थी. वजह थी कंपनी के सीईओ जैक डॉर्सी का एक तस्वीर में राजनीतिक पोस्टर हाथ में लिए हुए नजर आना. दरअसल जिस पोस्टर को थामे हुए जैक नजर आ रहे थे उसमें लिखा था- 'ब्राहम्ण पितृसत्ता का नाश हो'. साथ ही जो तस्वीर है वो जैक के भारत दौरे के समय की है.

Advertisement

आइडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत 189 रुपये रखी गई है. हालांकि ये प्लान केवल सीमित यूजर्स के लिए पेश किया गया है. साथ ही ये प्लान केवल चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध कराया जाएगा. 189 रुपये वाले इस प्लान में कंपनी 2GB 2G/3G/4G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100SMS देगी.

Hyundai मोटर्स ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी Grand i10 हैचबैक और Xcent सबकॉम्पैक्ट सेडान को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने इन कारों को अपडेट करने का काम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते किया है.

Advertisement
Advertisement