scorecardresearch
 

कलरफुल हुआ Instagram का आइकन, एप में भी हुआ बदलाव

मशहूर फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम अब बदल गया है. कंपनी ने इसके आइकन को कलरफुल कर दिया है और एप में भी बदलाव किए हैं.

Advertisement
X
इंस्टाग्राम का नया आइकन
इंस्टाग्राम का नया आइकन

आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो ध्यान दें, हो सकता है आज आप इस एप को पहचान ना सकें. फेसबुक की फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम का लोगो पूरी तरह से बदल गिया है.

नए अपडेट के बाद इसका बदला हुआ में होगा. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किया है. इसके लिए कंपनी की तरफ से एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एप के आइकन को बनते हुए दिखाया गया है.


इंस्टाग्राम के ब्लॉग के मुताबिक यूजर्स को अब और नया एप डिजाइन मिलेगा. इसका नया आइकन पिछले लोगो से इंस्पायर्ड है जो ग्रेडिएंट फॉर्म में सिंपल कैमरा और रेनबो लाइव्स को दर्शाता है.

इसके अलावा कंपनी ने इंस्टाग्राम के दूसरे क्रिएटिव एप्स Layout, Boomerang और Hyperlapse के भी आइकन में बदलाव किया गया है. एप डिजाइन में भी इंप्रूवमेंट्स किए गए हैं और अब फोटो और वीडियो पर किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement