scorecardresearch
 

'2018 तक हर गांव में होगी हाइ स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी '

सरकार ने मंगलवार को ये जानकारी दी कि उनका लक्ष्य 2018 तक हर गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है.

Advertisement
X
'2018 तक हर गांव में होगी हाइ स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी '
'2018 तक हर गांव में होगी हाइ स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी '

भारत का लक्ष्य साल 2018 तक देश के हर गांव तक हाइ स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाना है, साथ ही वह इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को अन्य देशों के साथ भी साझा करना चाहती है. सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (TEPC) द्वारा यहां आयोजित वैश्विक सम्मेलन में दूरसंचार सचिव जे. एस. दीपक ने कहा, 'भारत का दूरसंचार विभाग सार्वभौमिक सेवा दायित्व (USO) फंड के तहत साल 2018 तक देश के हर गांव में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने के काम में जुटी है.'

.

उन्होंने आगे कहा, 'सरकार सभी टेक्नोलॉजी के फायदे पहुंचाना चाहती है, और सभी ग्रामीण क्षेत्रों तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचाने पर काम कर रही है'.

उन्होंने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र को सबसे तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र बताया और इसकी खूबियों को गिनाया.

Advertisement


उन्होंने कहा, 'भारतीय उत्पाद कम कीमत में बेहतरीन गुणवत्ता के होते हैं. साथ ही ये भविष्य के लिए बेहतर हैं, क्योंकि उन्हें आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है.'

उन्होंने कहा, 'देश में स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से बढ़ रहा है, जोकि दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा तंत्र है.'

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में भारत नेट परियोजना के लिए वित्त वर्ष लगाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

Advertisement
Advertisement