scorecardresearch
 

Google ने ट्रांसलेशन ऐप में जोड़े ये फीचर्स, भारतीय यूजर्स को होगा फायदा

लीडिंग सर्च इंजन गूगल ने अपने ट्रांसलेशन ऐप गूगल ट्रांसलेट में बंगाली और उर्दू सहित सात और भारतीय भाषाओं के लिए ऑफलाइन और फोटोज़ से तत्काल अनुवाद की सुविधा आज शुरू की.

Advertisement
X
गूगल ने ट्रांसलेशन ऐप में जोड़े ये फीचर्स
गूगल ने ट्रांसलेशन ऐप में जोड़े ये फीचर्स

लीडिंग सर्च इंजन गूगल ने अपने ट्रांसलेशन ऐप गूगल ट्रांसलेट में बंगाली और उर्दू सहित सात और भारतीय भाषाओं के लिए ऑफलाइन और फोटोज़ से तत्काल अनुवाद की सुविधा आज शुरू की. कंपनी ने जिन और भारतीय भाषाओं के लिए गूगल ट्रांसलेट ऐप में इन सेवाओं शुरूआत की है उनमें बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू है.

एंड्रायड और ios स्मार्टफोन में इस ऐप का उपयोग किया जा सकेगा. यह यानी फोन में इंटरनेट नहीं होने पर भी यह फीचर काम करेगा हालांकि इन भाषाओं का पैक डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी. कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि उसकी यह पहल ज्यादा से ज्यादा भारतीय भारतीयों को अपनी भाषा में सूचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

इसके बयान में कहा गया है कि इस ऐप के जरिए किसी भाषा के के जरिए अनुवाद भी किया जा सकेगा. इसके लिए ऐप के जरिए कैमरे को मनचाहे टेक्स्ट पर रखना होगा और वह उसका अनुवाद फोन की स्क्रीन पर दिखा देगा. जैसे अंग्रेजी में लिखे सड़क के नाम को यह ऐप आसानी से हिंदी और अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट कर देगा.

Advertisement

कंपनी का कहना है कि उसने अपने कन्वर्सेशन मोड का भी विस्तार कर इसमें बंगाली और तमिल भाषा को और जोड़ा है. कंपनी के ये सभी फीचर हिंदी भाषा में पहले ही उपलब्ध हैं.

Advertisement
Advertisement