scorecardresearch
 

Facebook पर आ सकता है GIF कमेंट का ऑप्शन

कमेंट में GIF फाइल पोस्ट करने के लिए फेसबुक GIF बटन की टेस्टिंग कर रहा है. 

Advertisement
X
 Facebook पर आ सकता है GIF कमेंट का ऑप्शन
Facebook पर आ सकता है GIF कमेंट का ऑप्शन

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक एक GIF बटन की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स कमेंट में Giphy और Tenor जैसे सर्विसेज के GIF पोस्ट कर सकेंगे.


टेकक्रंच में प्रकाशित फेसबुक के बयान में कंपनी ने कहा कि 'हर कोई एक अच्छे GIF को पसंद करता है और हम जानते हैं कि लोग इसे कमेंट के दौरान इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखकर हमनें कमेंट के दौरान GIF पोस्ट करने की क्षमता की टेस्टिंग कर रहे हैं, याद

रिपोर्ट्स से पता चला है कि शुरुआत में फेसबुक GIF कमेंट बटन को एक छोटे से ग्रुप को उपलब्ध कराएगी. उसके बाद यदि ये फीचर लोकप्रियता हासिल करती है तो इसे सारे लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा.


ये बटन फेसबुक मैसेंजर के लिए उपलब्ध GIF बटन की ही तरह काम करेगा, जिससे यूजर्स को खोज भी सकते हैं साथ ही किसी एक निर्धारित रिएक्शन के लिए भी GIF फाइल खोज कर कमेंट किया जा सकेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement