scorecardresearch
 

फ्लाइट में आग का खतरा! इस पावर बैंक पर DGCA ने लगाया बैन

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद DGCA ने बड़ा कदम उठाया है. अब MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल के पावरबैंक को फ्लाइट में ले जाने पर रोक लगा दी गई है. जानिए क्या है पूरा मामला और क्या दूसरे पावरबैंक भी इस फैसले के दायरे में आते हैं.

Advertisement
X
MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक पर DGCA की रोक के बाद फ्लाइट में इसे ले जाने की अनुमति नहीं है. (Photo: AI)
MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक पर DGCA की रोक के बाद फ्लाइट में इसे ले जाने की अनुमति नहीं है. (Photo: AI)

मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर पावर बैंक काफी काम आता है. लेकिन अगर आप भी हवाई सफर के दौरान पावर बैंक अपने साथ रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद अब DGCA ने एक खास मॉडल को फ्लाइट में ले जाने पर बैन लगा दिया है. ऐसे में सफर पर निकलने से पहले अपने पावर बैंक का मॉडल जरूर चेक कर लें.

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल के पावर बैंक को भारत में आने-जाने वाली और देश के अंदर चलने वाली सभी फ्लाइट्स में ले जाने पर रोक लगा दी है. यह नियम केबिन बैगेज, चेक-इन बैगेज और कार्गो पर भी लागू होगा.

यानी इस मॉडल को किसी भी तरह से विमान में नहीं ले जाया जा सकता. एयरलाइंस को भी इस पावर बैंक की पहचान करने और इसे फ्लाइट में ले जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं.

इंडिगो की फ्लाइट में क्या हुआ था?

यह पूरा मामला 11 अक्टूबर 2026 का है. दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी. यह पावर बैंक विमान के ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट में रखा हुआ था. घटना के बाद विमान में धुआं फैलने लगा, जिसके बाद सेफ्टी को देखते हुए फ्लाइट को हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! पुलिस ने दी चेतावनी

विमान ने हैदराबाद में सेफ लैंडिंग की. फ्लाइट में 191 यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई. इसके बाद विमान की जांच की गई और यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई.

यह भी पढ़ें: उड़ान के बीच पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में कराई गई लैंडिंग

क्या सभी पावर बैंक पर लगा है बैन?

यहां एक जरूरी बात समझ लें. DGCA ने सभी पावर बैंक पर रोक नहीं लगाई है. फिलहाल बैन सिर्फ MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर है. इसलिए अगर आप दूसरे ब्रांड का पावर बैंक इस्तेमाल करते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सफर से पहले अपने पावर बैंक का मॉडल चेक करें और एयरलाइन के सुरक्षा नियमों का पालन करें.

पावर बैंक खरीदते समय उसकी क्वालिटी और जरूरी सुरक्षा सर्टिफिकेशन की जानकारी भी जरूर जांचें. अगर आपका पावर बैंक फूल गया है, असामान्य रूप से गर्म हो रहा है या उसमें कोई खराबी दिख रही है, तो उसका इस्तेमाल करने से बचें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement