scorecardresearch
 

Xiaomi ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन Redmi Y1 और Y1 Lite

Xiaomi ने भारत में नया Y सीरीज वाले स्मार्टफोन्स Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite को लॉन्च कर दिया है.  Redmi Y1 के 32GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, वहीं इसके 64GB वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. वहीं Redmi Y1 Lite 6,999 रुपये रखी गई है.

Advertisement
X
Redmi Y1 Lite
Redmi Y1 Lite

Xiaomi ने भारत में नया Y सीरीज वाले स्मार्टफोन्स Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite को लॉन्च कर दिया है.  Redmi Y1 के 32GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, वहीं इसके 64GB वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. वहीं Redmi Y1 Lite 6,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इन्हें 8 नवंबर से अमेजन और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. साथ ही रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा. ग्राहक दोनों ही स्मार्टफोन्स को गोल्ड और डार्क ग्रे वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री के लिए कंपनी ने रिलायंस डिजिटल से भी साझेदारी की है. साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदने पर ग्राहकों को आइडिया का मिलेगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स की खूबियां लगभग समान ही हैं.  

पहले Redmi Y1 की बात करें तो फोटोग्राफी की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सॉफ्ट लैम्प फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं इसके रियर में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये दो वैरिएंट- 32GB स्टोरेज और 3GB रैम और 64GB स्टोरेज और 4GB रैम में उपलब्ध रहेगा. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है. डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ान के लिए अलग से सिम स्लॉट दिया गया है.

Advertisement

Redmi Y1 में 5.5-इंच HD डिस्प्ले दिया गया है. ग्राहकों को इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. इसकी बैटरी 3,080mAh की है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये स्मार्टफोन लैटेस्ट MIUI 9 के साथ एंड्रायड नूगट पर चलेगा. ये स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्ट करता है.  

दूसरी तरफ Redmi Y1 Lite की बात करें तो इसके सारे स्पेसिफिकेशन्स Redmi Y1 की तरह ही हैं. हालांकि अंतर ये है कि इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है. साथ ही इसके केवल GB रैम और 16GB स्टोरेज में ही लॉन्च किया गया है. इसके स्टोरेज को बढ़ाकर 128GB तक किया जा सकता है. Y1 Lite में 1.4 GHz क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है.

Advertisement
Advertisement