scorecardresearch
 

Xiaomi का अगला स्मार्टफोन RedMi Note4 फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा!

19 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है Xiaomi RedMi Note4. फ्लिपकार्ट पर मिल सकता है ये फोन. जानिए क्या हैं फीचर्स...

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

Xiaomi RedMi Note4 19 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. इस बीच ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने #AllRounderOnFlipkart नाम से वीडियो ट्विट करके ये इशारा कर दिया है कि फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिल सकता है.

वीडियो में फ्लिपकार्ट ने फोन को आलराउंडर क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की तरह बताया है. जो दिखने में गुड लुकिंग है, तेजी से काम करता है और बेहद ही दमदार है. कुल मिलाकर ऑलराउंडर है और अपने आप में शानदार पैकेज है.

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त के महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है. इसे वहां दो वेरिएंट- पहला 2 Gb रैम और 16 Gb इंटरनल स्टोरेज वाला (जिसकी कीमत लगभग 9000 रुपये है), और दूसरा 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाला (जिसकी कीमत लगभग 12000 रुपये है), में पेश किया गया था. भारत में भी इस फोन की कीमत इसी  के आसपास होने की संभावना है. फोन को गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिसमें रियर पैनल में फिन्गर प्रिंट भी था.

Advertisement

डुअल सिम वाला Redmi Note4 एंड्राइड MIUI 8 बेस्ड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा. फोन का स्क्रीन 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले वाला है. अगर फोन के कैमरे की बात की जाए तो, इसमें PDAF (फेस डि़टेक्सन ऑटोफोकस) के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. जिसमें डुअल टोन LED फ्लैश के साथ है. लो लाइट में फोटो क्लिक करने और ब्लर्ड बैकग्राउंड पाने के लिए इतने अपर्चर को अच्छा माना जाता है. इसमें 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी के लिए बहुत बेहतर है. फोन के इंटरनल स्टोरेज को कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फिंगरप्रिंट के अलावा इस फोन में इंफ्रारेड सेंसर भी है. क्नेटिविटी के लिए इस फोन में GPRS/EDGE,3G,4G VoLTE,Bluetooth,GPS,Micro-USB और Glonass दिया गया है. फोन में 4100 mAh की शानदार बैटरी भी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement