scorecardresearch
 

तैयार हो जाइए इस दिन होगी RedMi Note 4 की अगली सेल

पिछली बार चूक गए तो इस बार तैयार Redmi Note 4 के अगले सेल की तारीख आ गई है...

Advertisement
X
Redmi Note 4
Redmi Note 4

अगर पिछली बार आप Redmi Note 4 लेने से चूक गए तो कोई बात नहीं इस स्मार्टफोन की अगली सेल 3 फरवरी को होने जा रही है. ये सेल फ्लिपकार्ट और रेडमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी. कंपनी के मुताबिक 23 जनवरी और 30 जनवरी को हुए सेल में इस स्मार्टफोन की 2.5 लाख यूनिट्स अब तक बेची जा चुकी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया गया.


 जानिए क्या हैं फोन की खूबियां:

मिड बजट का है फोन
इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः रुपये है. मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.

Advertisement

स्पीकर की बदली जगह
फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.


कैसा है फोन का कैमरा
अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.

कनेक्टिवि‍टी फीचर्स
क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.

 

Advertisement
Advertisement