scorecardresearch
 

जियो को टक्कर देने आईडिया का हाथ थामेगा वोडाफोन

जियो को टक्कर देने के लिए देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां एक साथ आ सकती हैं.

Advertisement
X
आईडिया का हाथ थामेगा वोडाफोन
आईडिया का हाथ थामेगा वोडाफोन

जियो ने जैसे ही भारतीय बाजार में अपने लंबे चौड़े फ्री 4G और फ्री वॉयस कॉल वाले प्लान के साथ कदम रखा था. तभी से सारे टेलीकॉम कंपनियों के बीच खलबली मच गई. इस गला काट मुकाबले के बीच बाकी कंपनियों ने भी जियो को टक्कर देते हुए ढेर सारे लोकलुभावन प्लान दिए लेकिन जियो के आगे किसी का बस नहीं चल पाया.

ऐसे में पहले ये खबर मिली थी कि रिलायंस Jio के साथ हाथ मिला सकते हैं. पर बाद में इन दोनों कंपनियों ने जियो के साथ मिलने से इनकार कर दिया. वोडाफोन जो कि भारत में दूसरे नंबर पर है वो तीसरी नंबर कि कंपनी आईडिया के साथ मिलने जा रही है, वोडाफोन ने इसकी पुष्टि की है कि वो आईडिया के साथ मर्जर की बातचीत कर रही है.

Advertisement


अगर ऐसा हुआ तो ये कंपनियां मिल कर नंबर एक पर काबिज को पीछे छोड़ देंगे. साथ ही जियो को भी इससे प्रभाव पड़ सकता है. पर अभी ऐसा होने में दोनों कंपनियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जहां ग्राहकों से लेकर सरकारी दांवपेंच दोनों ही मसले को देख कर चलना होगा.

CLSA ने भी जनवरी के पहले हफ्ते में कि वोडाफोन का आईडिया के साथ मिलना बेहतर ऑप्शन होगा क्योंकि ऐसे में दोनों कंपनियों के काम में काफी बढ़ोत्तरी आएगी.

Advertisement
Advertisement