लेनेवो के आने वाले स्मार्टफोन Moto G5 Plus की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं. जिसमें नए स्क्रीन साइज होने का दावा किया गया है. एक टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर में 5.2 इंच की फुल HD डिस्प्ले नजर आ रही है जो 5.5 इंच स्क्रीन के पुराने दावे से अलग है.
लीक इमेज को देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये प्रोटोटइप हैंडसेट है. लग रहा है कि इसे लॉन्च से पहले किसी टेस्टर को टेस्टिंग के लिए दिया गया है. क्योंकि इसमें 'मोटोरोला की गोपनीय संपत्ति: सेल के लिए नहीं है' नाम से एक नोट लिखा हुआ है.
स्क्रीन के अलावा, लिक्ड इमेज से पता चला है कि इस स्मार्टफोन में , फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3000mAh की बैटरी, 12 मेगापिक्सल रैपिड फोकस कैमरा, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, NFC और मोटोरोला सॉफ्टवेयर एक्सपिरियंस मिलेगा.
एक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G5 Plus के ब्राजिल यूनिट में 5.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जो कि DTV रिसीवर के साथ आएगा. साथ ही ये पता चला है कि इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसमें PDAF और सोनी IMX362 सेंसर हो सकता है. इसके साथ ही इसमें 30 fps पर का अपर्चर हो सकता है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है.
पहले के लिक्स के मुताबिक, Moto G5 Plus में 4GB रैम और 32GB का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है. जो एंड्राइड 7.0 नूगट पर काम करेगा.
उम्मीद है कि लेनोवो अपने इस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 207 में पेश कर सकती है.