यूट्यूब के करोड़पति व्लॉगर सौरव जोशी एक बार फिर अपने नए वीडियो व्लॉग के कारण मुश्किलों में आ गए हैं. हाल ही में वो अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट के साथ गोवा छुट्टियां मनाने गए थे, जहां से एक क्लिप वायरल हुई है. ये वीडियो काफी बड़ा विवाद पैदा कर चुका है क्योंकि उसमें यूट्यूबर की पत्नी से जुड़ा कुछ ऐसा है जिसे देखकर लोग उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं.
पत्नी की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर हुआ विवाद
दरअसल सौरव जोशी अपने लेटेस्ट गोवा व्लॉग में पत्नी अवंतिका के साथ होटल के कमरे का टूर देते हैं. इसी दौरान जब वो कमरे से बाहर निकलकर प्राइवेट पूल दिखाने जाते हैं, तो कैमरे की लाइट अवंतिका पर पड़ती है. इसकी वजह से कैमरे में उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट नजर आने लगती है. सौरव ने जाने या अनजाने में पत्नी का गलत एंगल से वीडियो ले लिया, जिसके बाद वो व्लॉग में अपलोड हुआ और अब उनकी लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.
इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स का कहना है कि जब वीडियो शूट किया गया, फिर उसे एडिट भी किया गया और उसके बाद अपलोड किया गया, तो इस हिस्से पर किसी का ध्यान कैसे नहीं गया. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैरानी की बात ये है कि वीडियो शूट हुआ, एडिट हुआ और फिर पब्लिक भी कर दिया गया.'
वहीं, एक दूसरे यूजर ने सवाल किया, 'क्या सौरभ जोशी जानबूझकर इस तरह के वीडियो पोस्ट करते हैं या फिर अपलोड करने से पहले दोबारा चेक भी नहीं करते? कैमरे का वो एंगल क्या था?' एक अन्य यूजर ने कहा कि सौरभ को वीडियो अपलोड करने से पहले उसे ठीक से देख लेना चाहिए था. वहीं, कुछ लोगों ने इस क्लिप को अनुचित भी बताया. जाहिर है कि सौरव के व्लॉग हर रोज लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं, ऐसे में उनकी इस गलती को भी खूब नोटिस किया जा रहा है.
अक्सर ट्रोल होते रहे हैं सौरव जोशी
हालांकि ये पहला मौका नहीं जब सौरव अपने वीडियो के कारण ट्रोल हुए हों. पहले भी कई मौकों पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. कुछ समय पहले उन्होंने एक व्लॉग डाला था, जिसमें वो अपनी पत्नी अवंतिका को ट्रुथ एंड डेयर गेम के दौरान अपने पालतू कुत्ते ओरियो के बर्तन से पानी पीने का टास्क दिया था.
शुरुआत में अवंतिका इस टास्क को करने से हिचकिचाई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे पूरा कर लिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने सौरभ की आलोचना की थी और सवाल उठाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी को ऐसा करने के लिए क्यों कहा. बाद में सौरभ ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि कुत्ते का बर्तन पहले ही धो दिया गया था और उसमें साफ पानी था.