scorecardresearch
 

फ्री सर्विस खत्म! गायब हो गए JIO के आधे ग्राहक

इससे पहले टेली अनालिसिस की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कंपनी को उम्मीद से कम प्राइम मेंबर्स मिले हैं. इसलिए जियो के प्राइम मेंबर्शिप रजिस्ट्रेशन ऑफर को बढ़ाया जा सकता है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि टार्गेट से आधे यूजर्स ने ही जियो प्राइम की सब्सक्रिप्शन कराई है.

Advertisement
X
Jio Hording
Jio Hording

रिलायंस Jio की प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है. इससे इससे पहले कंपनी ने दावा किया है कि जियो के लगभग 50 मिलियन कस्टमर्स अब प्राइम मेंबर बन चुके हैं. दावे के मुताबिक कंपनी के पास 100 मिलियन कस्टमर्स हैं, यानी 50 फीसदी लोगों ने प्राइम सब्सक्रिप्शन ली है.

ET की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के एक आला अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि 50 मिलियन यूजर्स प्राइम मेंबर बन गए हैं. 99 रुपये की इस सब्सक्रिप्शन के बाद हर महीने 303 रुपये देकर 28GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि प्राइम मेंबर्शिप को कस्टमर्स की तरफ से है और हर दिन मिलियन कस्टमर्स ने इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाई है.


इससे पहले टेली अनालिसिस की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कंपनी को उम्मीद से कम प्राइम मेंबर्स मिले हैं. इसलिए जियो के प्राइम मेंबर्शिप रजिस्ट्रेशन ऑफर को बढ़ाया जा सकता है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि टार्गेट से आधे यूजर्स ने ही जियो प्राइम की सब्सक्रिप्शन कराई है.

Advertisement

अब कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि जियो प्राइम के लिए लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है किया है तो ऐसा संभव है कि इसकी आखिरी डेट न बढ़ाई जाए. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि टार्गेट से 50 फीसदी ज्यादा कस्टमर्स ने प्राइम मेंबर की सब्सक्रिप्शन ली है.

प्राइम सब्सक्रिप्शन की डेट खत्म होने में अब बस एक दिन ही बचे हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी आगे के लिए क्या ऐलान करती है. क्योंकि कई यूजर्स को यह उम्मीद है कि Jio इसके बाद भी कुछ ऑफर्स का ऐलान कर सकता है.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement