scorecardresearch
 

iOS में गूगल सर्च रखने के लिए गूगल ने एप्पल को दिए 1 बिलियन डॉलर : रिपोर्ट

गूगल ने iOS डिवाइस में अपना सर्च बार रखने के लिए 1 बिलियन डॉलर का करार किया है. ओरेकल के एटॉर्नी एन्नेट हर्स्ट ने इस बात की जानकारी दी है.

Advertisement
X
गूगल ने iOS डिवाइस में अपना सर्च बार देने के लिए एप्पल से किया है करार!
गूगल ने iOS डिवाइस में अपना सर्च बार देने के लिए एप्पल से किया है करार!

गूगल ने एप्पल को 2014 में iOS डिवाइस में सर्च इंजन के लिए डिफाल्ट गूगल सर्च बार रखने के लिए 1 बिलियन डॉलर दिए हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और एप्पल के बीच एक करार हुआ था. इसके तहत गूगल iOS डिवाइस आईफोन और आईपैड से जेनरेट किए गए रेवेन्यू का कुछ फीसदी एप्पल को देता है.

रिपोर्ट में कोर्ट की एक ट्रांस्क्रिप्ट का हवाला दिया है. यह ट्रांस्क्रिप्ट ओरेकल द्वारा गूगल पर किए गए मुकदमे का है. 14 जनवरी को इस मामले की सुनवाई थी जिस दौरान ओरेकल के अटॉर्नी एन्नेट हर्स्ट ने इस बात का खुलासा किया है.

पहले भी ऐसी कई अफवाह रही हैं जिसमें कहा गया कि आईफोन में अपना सर्च बार रखने के लिए गूगल की ओर से एप्पल को खासी रकम दी जाती है. हालांकि दोनों कंपनियों ने कभी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है.

Advertisement

ब्लूमबर्ग के मुताबिक ने यह भी कहा है कि दोनों कंपनियों के बीच 34 फीसदी रेवेन्यू शेयरिंग के लिए समझौता किया गया है. इन कंपनियों से जब इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार किया.

Advertisement
Advertisement