scorecardresearch
 

LG G6 की तस्वीरें लीक, नहीं होगा गर्म

LG G6 की तस्वीरें ऑनलाइन लीक होनी शुरु हो गयीं है, मोबाइल व्लर्ड कांग्रेस में हो सकती है लॉन्च...

Advertisement
X
LG G6 की कथित लीक तस्वीर
LG G6 की कथित लीक तस्वीर

LG इलेक्ट्रॉनिक्स अपने फ्लैगशिप एंड्राइड स्मार्टफोन G6 को 26 फरवरी को मोबाइल व्लर्ड कांग्रेस में लॉन्च करने की तैयारी में है.

LG G6 कर्व कॉनर वाला 5.7 इंच का डिस्प्ले है. इसमें स्क्रीन रेशियो काफी बड़ा है. खबर है कि इस फोन को Xiaomi के Mi Mix और सैमसंग के आने वाले Galaxy s8 से कॉम्पिटिशन रहेगा.

एक वेबसाइट के मुताबिक, LG G6 को पुराने प्लासटिक फोन्स के बाजाए पुरी तरह ग्लास और मेटल से बनाया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 3.5mm का ऑडियो जैक भी होगा और उम्मीद है कि वो होगा. खबर ये भी है कि साउथ कोरियन कंपनी आने वाले G6 में रिमूवेबल की जगह नॉन-रिमूवेबल बैटरी देगी. जो क्विक चार्जिंग सपोर्ट 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगी.


कई वेबसाइट्स पर LG G6 की तस्वीरें लीक होनी शुरु हो गयी है, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह समार्टफोन Mi Mix के ही टक्कर का होगा. LG G6 में पुराने G5 की तरह रियर में डुअल कैमरा होगा साथ ही सेंटर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा. लीक हुई खबरों से ये भी पता चला है कि इस स्मार्टफोन में के साथ लैटेस्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है.

Advertisement

संभावना है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर को गर्म होने से बचाने के लिए नया उपयोग में लाएगी. ये टेक्नोलॉजी लैपटॉप पर उपयोग की जाती है और यही टेक्नोलॉजी सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी डिवाइसेस में यूज होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement