scorecardresearch
 

Redmi Note 4: केवल 10 मिनट में बिके ढाई लाख यूनिट्स

पहले ही सेल में Redmi Note 4 के बिके ढाई लाख यूनिट्स...

Advertisement
X
Redmi Note 4
Redmi Note 4

Xiaomi ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note4 लॉन्च किया है सोमवार को इसकी पहली सेल लगी और भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. कंपनी ने दावा किया है कि केवल 10 मिनट में ही Redmi Note 4 के 250,000 यूनिट्स बिक गए.

 कंपनी का कहना है कि Redmi Note 4 कंपनी के पुराने Redmi 3S और Redmi Note 3 की मुकाबले ज्यादा तेजी से बिके.

 जानिए क्या हैं फोन की खूबियां:

मिड बजट का है फोन
इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः और 12,999 रुपये है. मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.

Advertisement

स्पीकर की बदली जगह
फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.

कैसा है फोन का कैमरा
अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.

कनेक्टिवि‍टी फीचर्स
क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.

 

Advertisement
Advertisement