scorecardresearch
 
Zen ने लॉन्च किया फेसबुक, ट्विटर से लैस सस्ता स्मार्टफोन U105

Zen मोबाइल्स ने फायरफॉक्स पर आधारित सबसे सस्ता डुअल सिम स्मार्टफोन U105 लॉन्च किया है. इसमें फेसबुक, ट्विटर और कई अन्य एप्प पहले से हैं. फायरफॉक्स ओएस एचटीएमएल5 पर आधारित है और इसमें सिंगल विंडो सर्च की व्यवस्था है.

Advertisement
X

इसका स्क्रीन 3.5 इंच का है और यह 1जीएचजेड प्रोसेसर से चलता है. इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा रियर में है और फ्रंट में एक वीजीए कैमरा है. यह 2जी एज को सपोर्ट करता है. इसकी कीमत महज 1,999 रुपए है

 Zen U105 की खास बातें
-स्क्रीन-3.5 इंच (320x480 पिक्सल) एचवीजीए डिस्पले
-सिम-डुअल सिम
-ओएस-फायरफॉक्स
-प्रोसेसर-1जीएचेजड स्प्रेडट्रन 6821 प्रोसेसर
-रैम-128 एमबी रैम, 256 एमबी इंटरनल मेमरी
-कैमरा-2एमपी रियर, एलईडी फ्लैश लाइट के साथ
-ऑडियो-3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो
-अन्य फीचर-2जी (एज), वाई-फाई, ब्लूटूथ
-बैटरी-1200 एमएएच
यह फोन स्पाइस वन Mi-FX 1, इंटेक्स क्लाउड FX और ऐल्काटेल वन टच फायर C को टक्कर देगा.

Advertisement
Advertisement