scorecardresearch
 

Best Festival Trips in India: दुर्गा पूजा से दीपोत्सव तक, त्योहारों पर भारत के इन शहरों की करें सैर, नजारे जीत लेंगे दिल

इस बार त्योहार सिर्फ घर पर मनाने के बजाय इन्हें ट्रैवल का बहाना बनाइए. दुर्गा पूजा, नवरात्रि गरबा, हॉर्नबिल फेस्टिवल, अयोध्या दीपोत्सव और जीरो फेस्टिवल जैसे आयोजनों के जरिए आप भारत की संस्कृति, परंपरा, खान-पान, संगीत और खूबसूरत जगहों को करीब से देख सकते हैं.

Advertisement
X
त्योहारों पर भारत की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. (PHOTO:AI)
त्योहारों पर भारत की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

Best Festival Trips in India: हर साल त्योहार आते हैं और हम उन्हें घर-परिवार के साथ मनाते हैं. लेकिन अगर इस बार किसी त्योहार को सेलिब्रेशन के साथ घूमने का बहाना बना लिया जाए तो कैसा रहेगा? भारत के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कई फेस्टिवल अपनी परंपराओं, खान-पान, संगीत और रंग-बिरंगे माहौल के लिए खास होते हैं. ऐसे में आप त्योहार मनाने के साथ किसी नए शहर और संस्कृति को करीब से जान सकते हैं.

स्काईस्कैनर के इंडिया कल्चर ट्रैवल इंडेक्स के मुताबिक, 72 प्रतिशत इंडियन ट्रेवलर्स किसी बड़े सांस्कृतिक या धार्मिक त्योहार में शामिल होने के लिए खास तौर पर ट्रिप प्लान करने पर सोचते हैं. सबसे खास बात यह है कि भारत में सेलिब्रेट होने वाले हर त्योहार कुछ राज्यों में बड़े लेवल तरीके से मनाते हैं. अगर आप भी ऐसी ही ट्रिप की तलाश में हैं तो भारत के इन 5 फेस्टिवल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. 

दुर्गा पूजा, कोलकाता

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता का माहौल पूरी तरह बदल जाता है, जगह-जगह भव्य पंडाल, रोशनी, ढाक की आवाज और बंगाली मिठाइयां शहर को एक बड़े उत्सव में बदल देती हैं. दुर्गा पूजा का जश्न देखने के लिए दूर-दूर से लोग बंगाल जाते हैं, अगर आपको भी दुर्गा पूजा देखनी है तो आप कोलकाता की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. 

Advertisement

नवरात्रि गरबा, गुजरात

नवरात्रि में गुजरात की शामें गरबा और डांडिया की धुनों से गुलजार रहती हैं. रंग-बिरंगे चनिया चोली और पारंपरिक कपड़ों में लोग देर रात तक गरबा करते हैं. इस दौरान गरबा के साथ आपको फाफड़ा-जलेबी और कई गुजराती डिशेज का स्वाद भी खूब चखने का मौका मिलता है.

हॉर्नबिल फेस्टिवल, नागालैंड

नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल उन लोगों के लिए खास है जो भारत की अलग संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं. किसामा के नगा हेरिटेज विलेज में होने वाले इस आयोजन में ट्रेडिशनल डांस, म्यूजिक, लोकल खाना, हस्तशिल्प और अलग-अलग जनजातीय परंपराएं देखने को मिलती हैं. 2026 में यह फेस्टिवल 1 से 10 दिसंबर तक होगा.

अयोध्या दीपोत्सव, उत्तर प्रदेश

दीपावली के मौके पर अयोध्या का दीपोत्सव देखने का एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग हो सकता है. सरयू नदी के किनारे लाखों दीयों की रोशनी, रामायण से जुड़ी झांकियां, लेजर और ड्रोन शो इस उत्सव को खास बनाते हैं. 2026 में दिवाली 8 नवंबर को है, इसलिए इस दौरान अयोध्या की यात्रा प्लान की जा सकती है.

जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक, अरुणाचल प्रदेश

अगर आपको म्यूजिक और पहाड़ दोनों पसंद हैं तो अरुणाचल प्रदेश में होने वाला जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक आपके लिए दिलचस्प हो सकता है. जीरो वैली की हरियाली और पहाड़ियों के बीच होने वाला यह म्यूजिक फेस्टिवल स्वतंत्र कलाकारों और म्यूजिक लवर्स को अट्रैक्ट करता है. 2026 में यह आयोजन 24 से 27 सितंबर तक होगा. यहां कॉन्सर्ट हॉल की जगह खुले आसमान और पहाड़ों के बीच म्यूजिक का मजा मिलता है.

Advertisement

इस बार किसी त्योहार को सिर्फ घर पर मनाने के बजाय उसे अपनी अगली ट्रिप की वजह बनाइए. इससे सेलिब्रेशन के साथ आपको भारत की अलग-अलग संस्कृति, परंपरा, खाना और खूबसूरत जगहों को करीब से देखने का मौका भी मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement