scorecardresearch
 

कुश्ती ने जीती पहली जंग, अब 8 सितंबर को तय होगी किस्मत

कुश्ती ओलंपिक का हिस्सा बने रहने की पहली परीक्षा में पास हो गयी. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कुश्ती को उन तीन खेलों में शामिल किया है जिनके लिये सिंतबर में मतदान होगा.

Advertisement
X

कुश्ती ओलंपिक का हिस्सा बने रहने की पहली परीक्षा में पास हो गयी. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कुश्ती को उन तीन खेलों में शामिल किया है जिनके लिये सिंतबर में मतदान होगा.

ओलंपिक के सबसे पुराने खेल कुश्ती को आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने फरवरी में 2020 होने वाले ओलंपिक के मुख्य खेलों की सूची से हटा दिया था. कुश्ती को अब आठ सितंबर को ब्यूनसआयर्स में होने वाली आईओसी की बैठक में स्क्वाश तथा सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल से मुकाबला करना होगा. इन तीनों में केवल एक खेल को ओलंपिक 2020 के मुख्य खेलों में जगह मिलेगी.

सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल को 2009 में अलग-अलग खेलों के रूप में मान्यता नहीं दी गयी थी जिसके कारण इस बार उन्होंने मिलकर दावा पेश किया है. कुश्ती आधुनिक ओलंपिक ही नहीं बल्कि प्राचीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा भी रही है.

पांच अन्य खेल वुशु, वेकबोर्ड, क्लाइम्बिंग, कराटे और रोलर स्पोर्ट्स भी ओलंपिक में जगह बनाने की कवायद में लगे थे लेकिन इन्हें कार्यकारी बोर्ड ने अपनी सूची में जगह नहीं दी.

Advertisement
Advertisement