scorecardresearch
 
श्रीकांत ने जीता चाइना ओपन सुपर सीरीज खिताब

भारत के किदांबी श्रीकांत ने रविवार को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो बार के ओलंपिक चैम्पियन और पांच बार के विश्व चैम्पियन लिन डैन को हराकर टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया. विश्व में 15वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीन के लिन को 46 मिनट में 21-19, 21-17 से हराया. श्रीकांत का यह पहला सुपर सीरीज खिताब है.

Advertisement
X
किदांबी श्रीकांत की फाइल फोटो

इससे पहले भारत की शान सायना नेहवाल ने भी जापान की अकाने यामागुची को 21-12, 22-20 से हराकर टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता.

इस खिताब को जीतने के बाद सायना ने खुशी जाहिर की. चीनी ओपन खिताब जीतने पर सात लाख डॉलर का इनाम दिया जाता है. इससे पहले सायना ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीन को लीयू शिन को हराया. सायना इस वक्त विश्व की पांचवे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं.

- इनपुट IANS से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement