scorecardresearch
 

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

इसी साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल में मेजबान टीम अपना पहला मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

Advertisement
X
भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम

इसी साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल में मेजबान टीम अपना पहला मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल का आयोजन एक से 10 दिसंबर के बीच किया जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया होंगे आमने-सामने

(एफआईएच) ने गुरुवार को जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार भारत को पूल-बी में जगह मिली है जिसमें उसके साथ आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी शामिल है. भारत का पहला मैच एक को होगा जबकि दूसरे मैच में वह दो दिसंबर को वह इंग्लैंड से भिड़ेगी. चार दिसंबर को उसका सामना जर्मनी से होगा.

10 दिसंबर को होगा फाइनल

यूरोप के दो दिग्गज देशों जर्मनी और इंग्लैंड का सामना मैच से पहले होगा. पूल-ए में अर्जेटीना, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्पेन की टीमें हैं. दो दिसंबर को बेहद रोचक मुकाबला इस टूर्नामेंट में खेला जाएगा जिसमें अर्जेटीना और बेल्जियम आमने-सामने होंगी. ग्रूप दौर के मैच एक से पांच दिसंबर के बीच खेले जाएंगे जबकि क्वार्टर फाइनल्स छह से सात दिसंबर को खेले जाएंगे. सेमीफाइनल मैच अगले दो दिन और फाइनल मैच 10 तारीख को खेला जाएगा.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement