scorecardresearch
 

एंडरसन विवाद: स्टोक्स, प्रायर ने जडेजा के खिलाफ दिया बयान

रविंद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच कथित झगड़े में उस वक्‍त नया मोड़ आ गया जब इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने कहा कि जडेजा उस घटना के दौरान बल्ला उठाकर एंडरसन की तरफ बढ़े थे.

Advertisement
X
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच कथित झगड़े में उस वक्‍त नया मोड़ आ गया जब इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने कहा कि जडेजा उस घटना के दौरान बल्ला उठाकर थे.

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स और मैट प्रायर ने जडेजा के खिलाफ सुनवाई के दौरान कहा कि घटना के दौरान जडेजा ने एंडरसन को बल्ला दिखाया था. उस घटना के कारण जडेजा को मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा है.

वेबसाइट के मुताबिक, 'सुनवाई के दौरान इंग्लैंड के गवाहों बेन स्टोक्स और मैट प्रायर ने मैच रैफरी डेविड बून से कहा कि जडेजा धमकीभरे अंदाज में एंडरसन की ओर बढे और एंडरसन ने अपने बचाव में यह कदम उठाया.'

एंडरसन के खिलाफ लेवल तीन के अपराध की सुनवाई एक अगस्त को होगी. नॉटिंघम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान एंडरसन ने कथित तौर पर जडेजा को धक्का दिया और अपशब्द कहे.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'प्रायर ने कहा कि जडेजा ने खतरनाक ढंग से बल्ला उठाया और एंडरसन की ओर बढ़े. स्टोक्स ने कहा कि जडेजा ने पहले एंडरसन को धक्का दिया. भारत का दावा है कि जडेजा ने न तो एंडरसन को छुआ और न ही अपशब्द कहे.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement