वीरेंद्र सहवाग (175) और विराट कोहली (नाबाद 100) के धुआंधार शतकों की बदौलत भारत द्वारा 371 रनों का विशाल लक्ष्य मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 283 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से मुनफ ने चार जबकि जहीर ने दो विकेट हासिल किए.
बांग्लादेश और भारत के बीच खेले गए मैच का स्कोर कार्ड
विशाल लक्ष्य का पीछा करते उतरी बांग्लादेश की टीम को मुनफ पटले ने इमरुल कायेस के रूप में पहला जल्द मेजबानों को पहला झटका जल्द दिया. हालांकि तमीम इकबाल 70 ने जुनैद सिद्दीकी 37 और शाकिब अल हसन 55 के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन भारत के बड़े स्कोर के आगे वह नाकाफी थी.
इससे पहले सलामी बल्लेबाज (175) और विराट कोहली (नाबाद 100) के शानदार शतकों की बदौलत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 370 रन बनाए.
152 रन पर दो विकेट गिरने के बाद पारी को संभाले आए विराट कोहली ने सहवाग के ही अंदाज में खेलते हुए मेजबानों की जमकर धुनाई की. कोहली ने 46 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए. और कोहली तीसरे विकेट के लिए 203 रन जोड़ते हुए स्कोर को 300 के पार आसानी से पहुंचाया. कोहली ने भी 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 1 रन लेकर 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
एक समय ऐसा लग रहा था कि 200 रन का आंकड़ा छू लेंगे लेकिन वह साकिब अल हसन की गेंद पर अपनी गिल्लियां उड़वा बैठे. आउट होने से पहले उन्होंने 140 गेंदों पर 14 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 175 रन की बेजोड़ पारी खेली. {mospagebreak}
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आए सहवाग और ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े ही थे कि तभी सचिन 28 रन आउट हो गए. सचिन के आउट होने के बाद सहवाग ने संयम से खेलते हुए सात चौके और 1 छक्के की मदद से 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया.
गंभीर ने सहवाग का बखूबी साथ निभाते हुए भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया लेकिन गंभीर 39 रन के निजी स्कोर पर महमूदुल्लाह की गेंद पर बोल्ड हो गए. सहवाग ने इसके बाद भी अपने बल्ले से विरोधी टीम को खूब छकाया और 94 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 14वां और विश्व कप का दूसरा शतक जड़ा.
बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए हैं, वहीं चोटिल आशीष नेहरा की जगह श्रीशांत को लिया गया है.
इस प्रकार है:
भारत: , , गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, एस श्रीसंत, मुनफ पटेल.
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, इमरुल कैस, जुनैद सिद्दकी, मुसफकिर रहीम, शकीब उल हसन, रकीबुल हसन, नसीम इस्लाम, महमूदउल्लाह, अब्दुर रज्जाक, शैफुल इस्लाम, रुबैल इस्लाम