scorecardresearch
 

भारतीय टीम के पास असली विश्व कप: आईसीसी

आईसीसी ने इन दावों को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम के पास जो विश्व कप है वह सिर्फ प्रतिकृति है और साथ ही कहा कि यह असली ट्राफी है.

Advertisement
X
आईसीसी
आईसीसी

ने इन दावों को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम के पास जो है वह सिर्फ प्रतिकृति है और साथ ही कहा कि यह असली ट्राफी है.

इससे पहले इस तरह की खबरों से विवाद हो गया था कि शनिवार को भारतीय टीम को जो ट्राफी दी गई वह नकली थी.

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम को जो ट्राफी दी गई वह नकली थी और असली ट्राफी शुल्क का भुगतान नहीं होने के कारण मुंबई में सीमा शुल्क विभाग के पास पड़ी है.

कई पूर्व क्रिकेटरों ने आईसीसी और बीसीसीआई की इस कथित लापरवाही पर नाराजगी जताई थी.

इन दावों के बाद आईसीसी ने सोमवार सुबह यह बयान जारी किया कि भारतीय क्रिकेट टीम को जो ट्राफी दी गई वह असली थी.

आईसीसी ने बयान में कहा कि कुछ गलत और शरारती मीडिया रिपोर्ट के विपरीत आईसीसी पुष्टि करती है कि शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत को जो ट्राफी दी गई वह असली आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 ट्राफी थी और यह वही थी जिसे हमेशा से प्रतियोगिता के विजेता को दिया जाना था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सवाल ही नहीं उठता कि यह प्रतिकृति है. भारत को दी गई ट्राफी में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 का विशिष्ट लोगो भी है और यह वही ट्राफी है जिसके लिए 14 टीमें खेल रही थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement