पीवी सिंधू के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल के जीत की खुशी पूरा देश मना रहा है. सिंधू के इतिहास रचने पर उन्हें देश भर से बधाई मिल रही है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रजत पदक जीतने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी. सिंधू को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिंधू को बधाई दीCongrats for the Silver . Very well fought. Your accomplishment at is historic & will be remembered for years.
— Narendra Modi (@narendramodi)
सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सिंधू को बधाई दी
वहीं, सोनिया ने सिंधू के मेडल को भारत माता के मुकुट का बेशकीमती गहना बताया है. उन्होंने अपने एक संदेश में कहा, 'उनका रजत पदक भारत माता के मुकुट में सबसे कीमती गहना है, उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है'.
Congratulations !What a fantastic win to take India to the badminton finals at ! All the best!
— Office of RG (@OfficeOfRG)
कई गोल्ड मेडल के लिए रास्त खोल दिए: राजवर्धन सिंह राठौर
एथेंस ओलंपिक 2004 में भारत को में रजत पदक दिलाने वाले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री राजवर्धन राठौर ने भी सिंधू को बधाई दी है. राठौर ने कहा, 'आपकी लड़ाई और रियो ओलंपिक में आपके तिरंगे को लहराने के दृढसंकल्प पर गर्व है. आपके रजत पदक ने कई स्वर्ण पदकों के लिए रास्ता खोल दिया है'.
Proud of your fight,your determination to fly Tiranga at your Silver will pave way for many more Golds
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe)
सिंधू की मेहनत रंग लाई:मैरीकॉम
लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने एक संदेश में लिखा, 'रजत पदक जीतने पर ढेर सारी बधाई. आपने अपने देश को गौरवान्वित किया है पी.वी. सिंधू आपकी मेहनत रंग लाई.'
Big CONGRATULATIONS for winning Silver medal. U make our country proud @Pvsindhu@pullelagopicha1ur hard work paid of#proudindian#KheloIndia
— Mary Kom (@MangteC)
'सिंधू पर देश को गर्व है'
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी ने भी सिंधू को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'पी.वी.सिंधू आपको अपने पर गर्व होना चाहिए, पूरे भारत को है, आपने जिस तरह खेला और टक्कर दी वह एक योद्धा की पहचान है'.
We echo 's words! , you made us proud and have inspired a generation of champs!
— RF Youth Sports (@RFYouthSports)
सिंधू पर गर्व है
रियो ओलंपिक के ब्रांड एम्बेसडर सलमान खान ने अपने ट्विटर अकांउट पर सिंधू के साथ अपनी फोटो साझा की और कहा कि उन्होंने, 'सिंधू का मुकाबला अपनी मां के साथ टीवी पर देखा, सिंधू के साथ इस फोटो पर मुझे गर्व है.'
Saw d finals on tv with my mom and told her I hv a picture with Sindhu . Proud .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)