scorecardresearch
 

जसपाल राणा के निधन से टूटी ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट मनु भाकर, मां बोलीं- वो बोलने की हालत में नहीं

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के निधन से गहरे सदमे में हैं. मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि वह अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि कोई प्रतिक्रिया दे सकें. 49 वर्षीय जसपाल राणा का शुक्रवार को हृदय संबंधी द‍िक्कत की वजह से निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए देहरादून लाया जा रहा है.

Advertisement
X
कोच जसपाल राणा के निधन से शोक में मनु भाकर, अंतिम दर्शन के लिए देहरादून में रहेंगी मौजूद (Photo: PTI/File)
कोच जसपाल राणा के निधन से शोक में मनु भाकर, अंतिम दर्शन के लिए देहरादून में रहेंगी मौजूद (Photo: PTI/File)

Manu Bhaker Reaction on Jaspal Rana Death: भारत के दिग्गज निशानेबाज और शूट‍िंंग कोच जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी अपने गुरु के निधन से गहरे सदमे में हैं. मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा है कि उनकी बेटी फिलहाल ऐसी स्थिति में नहीं है कि इस दुखद घटना पर कुछ कह सके.

49 वर्षीय जसपाल राणा का शुक्रवार को हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया. एक खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने ही मनु भाकर को कोचिंग दी थी और उनके मार्गदर्शन में मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था.

 

Manu Bhaker
मनु भाकर का यह फोटो जसपाल राणा के साथ पेर‍िस ओलंप‍िक के समय का है 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा- मनु अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. वह बहुत ज्यादा सदमे में है. 

उन्होंने बताया कि वह और मनु दोनों इस समय देहरादून में हैं. मनु ने हाल ही में वर्ल्ड कप के लिए अपने ट्रायल पूरे किए हैं और राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर भी यहीं चल रहा है. सुमेधा ने कहा- हम दोनों देहरादून में हैं. सर का पार्थिव शरीर भी उत्तराखंड लाया जा रहा है क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है.

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि परिवार दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उन्हें देहरादून में ही रुकने के लिए कहा गया. जसपाल राणा का पार्थिव शरीर जल्द ही देहरादून पहुंचने की उम्मीद है, जहां खिलाड़ी, परिवार के सदस्य और आम लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

सुमेधा भाकर ने कहा- हम दिल्ली जाने की प्लान‍िंग कर रहे थे, लेकिन हमें देहरादून में ही रुकने को कहा गया. पार्थिव शरीर जल्द यहां पहुंचेगा और मनु भी वहां मौजूद रहेगी. सर का पार्थिव शरीर उनके शूटिंग रेंज में रखा जाएगा. 

जसपाल राणा भारतीय शूटिंग के सबसे सफल नामों में गिने जाते हैं. एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते, जबकि कोच के तौर पर उन्होंने नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया. मनु भाकर की सफलता में भी उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती है.उनके निधन की खबर के बाद खेल जगत, खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement