मनु भाकर (Manu Bhaker) एक ओलंपियन हैं. वह शूटिंग में प्रतिस्पर्धा करती हैं. मनु भाकर ने 2024 ओलंपिक गेम्स पेरिस (2024 Paris Olympic) में भी कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा. उन्होंने 2018 आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और दो स्वर्ण पदक जीते. वह आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं. उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. वह पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुई थीं. उन्होंने एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में ईशा सिंह और रिदम सांगवान के साथ मिलकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता.
मनु भाकर साल 2024 में ओलंपिक गेम्स में शामिल हैं जो फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक होने हैं (Olympic 2024 Paris).
एशियन गेम्स 2026 में 24 सितंबर तक भारत के खाते में 17 मेडल हैं, लेकिन इनमें सिर्फ एक गोल्ड है. तीन साल की तैयारी पर 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बीच मेडल टैली में भारत 14वें स्थान पर है. इकलौता स्वर्ण महिला क्रिकेट टीम ने जीता है. ऐसे में नागोया में सिर्फ पदकों की संख्या नहीं, बल्कि गोल्ड की कमी भी भारतीय खेल व्यवस्था और एशिया की शीर्ष खेल ताकतों से दूरी पर सवाल खड़े कर रही है.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. पांच दिन बाद भी भारत को शूटिंग में एक भी गोल्ड नहीं मिला है. गुरुवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी. कमलजीत सिर्फ एक अंक से फाइनल चूक गए, जबकि केदारलिंग उचागनवे के खराब प्रदर्शन के कारण भारत टीम ब्रॉन्ज से भी हाथ धो बैठा. इससे एक दिन पहले मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि सिंह की महिला टीम भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी.
Asian Games 2026 Day 4 Updates: एशियन गेम्स में आज (23 सितंबर) चौथा दिन रहा. भारत के एथलीट कई खेलों में अपना जौहर दिखाया. चौथे दिन भारत ने 5 मेडल जीते और कुल मिलाकर 12 मेडल अपने नाम किए.
मनु भाकर एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं. मुकाबले के बाद जसपाल राणा का नाम आते ही वह भावुक हो गईं. जून में 49 साल की उम्र में राणा के निधन के बाद यह मनु का पहला बड़ा मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट है. उन्होंने अपने गुरु की सबसे बड़ी सीख- नतीजे से ज्यादा प्रक्रिया पर ध्यान देने को याद किया और कहा कि जिंदगी अप्रत्याशित है, इसलिए उसे पूरी तरह जीना चाहिए.
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर अब एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. नागोया में उनके सामने अगली बड़ी चुनौती शूटिंग रेंज में अपने प्रदर्शन को पदक में बदलने की होगी.
नागोया में 20वें एशियन गेम्स का रंगारंग और हाईटेक आगाज हुआ. जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की. भारत की ओर से मनु भाकर और पवन सहरावत ने तिरंगा थामा. हालांकि समारोह के दौरान स्टेडियम की कई सीटें खाली नजर आईं. 46 दलों की परेड हुई. भारत 2023 के 106 पदकों के प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगा.
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैग बियरर को लेकर आखिरी वक्त पर बदलाव हुआ है. शॉटपुट स्टार तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत यह जिम्मेदारी निभाएंगे. तूर की आधिकारिक किट समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते वह सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे. मनु भाकर के साथ सहरावत भारतीय दल की अगुवाई करेंगे.
मनु भाकर और तेजिंदर पाल सिंह तूर शनिवार को नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे. मनु पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं, जबकि तूर पिछले दो एशियाई खेलों में शॉटपुट के स्वर्ण विजेता रहे हैं. हालांकि, उद्घाटन से एक दिन पहले नागोया में फ्लैग होस्टिंग समारोह में देरी और अचानक रुकावट से आयोजन व्यवस्था पर सवाल भी उठे हैं.
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने युवाओं के बीच बढ़ती अभद्र भाषा के चलन पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि गाली देना कभी 'कूल' नहीं हो सकता और इंसान की पहचान उसके शब्दों से होती है.
भारत की स्टार निशानेबाज ईशा सिंह ने ISSF वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता.
मनु भाकर अपने गुरु और कोच जसपाल राणा के निधन से गहरे सदमे में हैं. 49 वर्षीय दिग्गज निशानेबाज के निधन को मनु ने अपूरणीय क्षति बताया. मनु कोच जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते वक्त बेहद भावुक दिखीं और खुद को रोक नहीं पाई.
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के निधन से गहरे सदमे में हैं. मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि वह अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि कोई प्रतिक्रिया दे सकें. 49 वर्षीय जसपाल राणा का शुक्रवार को हृदय संबंधी दिक्कत की वजह से निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए देहरादून लाया जा रहा है.
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हो गया है. म्यूनिख से लौट रहे जसपाल राणा की तबीयत बिगड़ गई थी. उनको दिल्ली पहुंचते ही उपचार के लिए साकेत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
भारतीय शूटिंग के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 पदक जीतकर भारत के सबसे सफल एथलीटों में अपनी जगह बनाई. एशियन गेम्स और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने कोचिंग के जरिए नई पीढ़ी को तैयार किया. राणा को अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया. 9 कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतने वाले राणा ने खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में देश को नई ऊंचाइयां दिलाईं. अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे
मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर पूछा गया सवाल सोशल मीडिया पर विवाद बन गया. 2024 पेरिस ओलंपिक की मेडलिस्ट मनु ने संतुलित जवाब दिया, लेकिन फैन्स इस बात से नाराज दिखे कि एक ओलंपिक स्टार से क्रिकेट पर सवाल क्यों पूछा गया. इस घटना ने भारत में क्रिकेट के दबदबे और अन्य खेलों को मिलने वाले कम ध्यान पर फिर से बहस छेड़ दी.
दिल्ली में एक इवेंट के दौरान मनु भाकर से पूछे गए एक सवाल ने खेल जगत में नई बहस छेड़ दी है. मुद्दा सिर्फ एक क्रिकेटर पर राय का नहीं, बल्कि उस मानसिकता का है जहां क्रिकेट हर चर्चा का केंद्र बन जाता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खेलों के बीच असंतुलन और मीडिया की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा, जिससे बहस और तेज हो गई है.
Paris Olympics 2024 Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक 2024 शानदार क्लोजिंग सेेरेमनी के साथ खत्म हो गए हैं. इस सेेरेमनी के लिए भारत की ओर से पीआर श्रीजेश और मनु भाकर को 'परेड ऑफ नेशंस' के लिए भारतीय ध्वजवाहक चुना गया. यहां देखें सेरेमनी से जुड़े सभी अपडेट्स...
भारतीय शूटर मनु भाकर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। देखें उनकी स्टाइलिश और कूल अंदाज़ में एक्सक्लूसिव झलक.
डोपिंग और उम्र में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने जूनियर एथलीटों के लिए नकद पुरस्कार बंद कर दिए हैं. खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस निर्णय के पीछे एक प्रमुख कारण जूनियर कॉम्पटीशन को डेवलपमेंट इवेंट के तौर पर आगे ले जाना है कि ताकि खिलाड़ी पोडियम फिनिश कर सके.
भारतीय शूटर मनु भाकर के माम और नानी और सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. मनु भाकर को दो दिन पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया है.