scorecardresearch
 

'लोग दर्द में हैं', कॉमनवेल्थ में स‍िल्वर मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का छलका दर्द, असम में बाढ़ पीड़‍ितों के लिए कही ये बात

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि अपने लोगों को मुश्किल में देखना बेहद दर्दनाक है और वह जल्द असम जाकर प्रभावित लोगों से मिलेंगी. उनके इस फैसले की पूरे राज्य में जमकर सराहना हो रही है.

Advertisement
X
वलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया (Photo: PTI)
वलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया (Photo: PTI)

भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता अपना सिल्वर मेडल असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित कर दिया है. ग्लासगो में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को इस मुश्किल दौर से गुजरते देख उनका मन बेहद व्यथित था, लेकिन देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना भी उनकी जिम्मेदारी थी.

मीडिया से बातचीत में लवलीना ने कहा- अपने लोगों को इतनी परेशानी में देखना बहुत कठिन है. मेरे जिले के लोग रो रहे हैं और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. यह मेरे लिए तनाव भरा समय था, लेकिन मुझे देश के लिए भी प्रदर्शन करना था. मैं व्यक्तिगत रूप से असम जाऊंगी और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलूंगी. 

सिल्वर मेडल जीतने की खुशी के बीच लवलीना के इस मानवीय कदम की हर तरफ सराहना हो रही है. उन्होंने अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि को उन लोगों के नाम कर दिया है, जो इस समय प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं.

असम बॉक्सिंग एसोसिएशन ने जताया गर्व
असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी देव बरुआ ने लवलीना को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना मेडल बाढ़ प्रभावित लोगों को समर्पित कर पूरे राज्य का सम्मान बढ़ाया है.

Advertisement

वैसे कॉमनवेल्थ गेम्स का सिल्वर मेडल उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है और इससे भारतीय बॉक्सिंग में असम की मजबूत पहचान भी और सशक्त हुई है. बाढ़ की त्रासदी के बीच लवलीना की इस उपलब्धि ने राज्य के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement