scorecardresearch
 

CSK vs RR IPL 2022: रियान पराग ने तोड़ा रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड, अब एबी डिविलियर्स को पछाड़ने पर नजरें

राजस्थान रॉयल्स टीम ने IPL प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ऐसे में रियान पराग के पास अब भी कम से कम दो मैचों का और मौका है. ऐसे में वह डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं...

Advertisement
X
Riyan Parag (Twitter)
Riyan Parag (Twitter)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • एक IPL सीजन में मोस्ट कैच का रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम
  • रियान पराग यदि 5 कैच लपकते हैं, तो रिकॉर्ड तोड़ देंगे

राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. राजस्थान ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है.

गुवाहाटी के रहने वाले 20 साल के युवा प्लेयर रियान पराग के लिए यह सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. वह अपने बल्ले से 14 मैच में सिर्फ 164 रन ही बना सके हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक फिफ्टी लगाई. हालांकि इससे इतर रियान ने इस सीजन में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साथ ही रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार प्लेयर को भी पछाड़ दिया है.

जडेजा ने दो सीजन में 13-13 कैच लिए थे

रियान पराग ने यह रिकॉर्ड बैटिंग या बॉलिंग में नहीं, बल्कि फील्डिंग में बनाया है. दरअसल, रियान एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 15 कैच लेने वाले भारतीय फील्डर बन गए हैं. उन्होंने रोहित और जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले दोनों ने एक सीजन में 13-13 कैच लपके थे. रोहित ने 2012 सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी. जबकि जडेजा ने दो बार 2015 और 2021 सीजन में यह रिकॉर्ड बनाया था.

Advertisement

अब डिविलियर्स के रिकॉर्ड पर नजरें

ओवरऑल आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा 19 कैच लपकने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार प्लेयर एबी डिविलियर्स के नाम है. उन्होंने यह रिकॉर्ड 2016 आईपीएल सीजन में बनाया था. रियान अभी 15 कैच लेकर कीरोन पोलार्ड के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. पोलार्ड ने 2017 सीजन में 15 कैच लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था. राजस्थान टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. ऐसे में रियान के पास अब भी कम से कम दो मैचों का और मौका है. ऐसे में वह डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

राजस्थान ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

मैच में चेन्नई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 6 विकेट पर 150 रन बनाए. नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए मोईन अली ने 57 बॉल पर 93 रनों की पारी खेली. जबकि धोनी ने 28 बॉल पर सिर्फ 26 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. मैच में रियान पराग ने मोईन अली और एन जगदीसन के कैच लिए थे.

जवाब में राजस्थान टीम ने 5 विकेट गंवाकर 151 रन बनाते हुए मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 44 बॉल पर 59 रनों की पारी खेली. जबकि अश्विन 23 बॉल पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ही राजस्थान टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement