India vs Uruguay Tickets: भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. कोलकाता के विवेकानंद युवा भारतीय क्रीरंगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में होने वाले भारत-उरुग्वे मैच के लिए टिकटों के दाम में भारी कटौती की गई है.
आयोजकों और महासंघ के इस बड़े फैसले के बाद अब फैन्स बेहद कम कीमत पर स्टेडियम में भारतीय टीम का मुकाबला लाइव देख सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता में होने वाले इस मुकाबले के लिए टिकटों की कीमतों में लगभग 90 प्रतिशत की भारी गिरावट की गई है.
जो टिकट पहले 1,999 रुपये के मिल रहे थे, उन्हें घटाकर अब मात्र 199 रुपये कर दिया गया है. टिकट की यह घटी हुई कीमतें स्टेडियम के C2 लेफ्ट (C2 Left) और C2 राइट (C2 राइट) ब्लॉक के टिकटों पर लागू होंगी.
इस बड़े फैसले के पीछे मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि आयोजक चाहते हैं कि स्टेडियम खचाखच भरा हो और ज्यादा से ज्यादा संख्या में फैन्स पहुंचकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएं. इससे पहले हाल ही में इसी वेन्यू पर हुए मुकाबले में स्टेडियम की क्षमता के मुकाबले दर्शक कम पहुंचे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है.
From blue to yellow, the VYBK was full of football love. 💙💛 #INDBRA #IndianFootball https://t.co/YUSF563s4G
— Indian Football (@IndianFootball) October 4, 2026
पिछले साल कोलकाता में लियोनेल मेसी के 'जी.ओ.ए.टी. टूर' के दौरान जिन फैन्स को असुविधा का सामना करना पड़ा था और वे मेसी को ठीक से नहीं देख पाए थे, उनके लिए भी शानदार इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम बंगाल सरकार और आयोजकों के ऐलान के मुताबिक ऐसे प्रभावित दर्शकों को इस मैच के फ्री पास दिए जा रहे हैं.
The #BlueTigers return to the VYBK on 6 October. 🇮🇳🇺🇾 Get tickets on https://t.co/EWNP1YWpEK 🎟️ #INDURU #IndianFootball https://t.co/0W3H03Yn6I
— Indian Football (@IndianFootball) October 4, 2026
जानिए कब होगा मुकाबला?
जिन लोगों ने पिछले साल 13 दिसंबर के उस इवेंट के टिकट खरीदे थे, वे अपनी पुरानी टिकट और पहचान पत्र दिखाकर अपने मुफ्त पास कलेक्ट कर सकते हैं.
भारत का यह मुकाबला साउथ अमेरिकी टीम उरुग्वे के खिलाफ 6 अक्टूबर को खेला जाना है, जो इस इंटरनेशनल फ्रेंडली सीरीज का आखिरी मैच भी है.
टिकटों के दाम धड़ाम होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि स्टेडियम का नजारा देखने लायक होगा और फैन्स भारी संख्या में पहुंचकर भारतीय टीम का समर्थन करेंगे.