scorecardresearch
 

बेंगलुरु: नूडल्स ज्यादा तीखे होने पर बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में नूडल्स ज्यादा तीखे होने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि शराब के नशे में तीन लोगों ने फास्ट-फूड दुकान के कर्मचारियों समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की.

Advertisement
X
नूडल्स विवाद में फास्ट-फूड कर्मचारियों से मारपीट.(Photo-ITG)
नूडल्स विवाद में फास्ट-फूड कर्मचारियों से मारपीट.(Photo-ITG)

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में नूडल्स ज्यादा तीखे होने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने फास्ट-फूड दुकान के कर्मचारियों समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की. घटना 29 अक्टूबर की रात डोड्डाथोगुर इलाके में हुई.

इस मामले में पीड़ितों की पहचान दीपक थापा, हेमा और लक्ष्मी लामा के रूप में हुई है. तीनों असम के रहने वाले हैं. आरोप है कि कोल्लेगल के रहने वाले नागराज, चंद्रू और देवराज ने उनके साथ मारपीट की.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में थे. उन्होंने नूडल्स ज्यादा तीखे होने को लेकर फास्ट-फूड दुकान के कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोप है कि आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी.आरोप है कि पीड़ितों को जमीन पर गिराकर धक्का दिया गया और उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई. इसी दौरान एक युवक उन्हें बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे भी दौड़ाकर पीटा.

स्थानीय लोगों ने मोबाइल में बनाया वीडियो

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. मारपीट का यह वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी हुई.इस घटना को लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement