scorecardresearch
 

धोनी की बेटी जीवा ने बनाई गोल रोटियां, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

जीवा अपनी क्यूट फोटोज और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर सभी की चहेती बनी रहती हैं.

Advertisement
X
जीवा धोनी
जीवा धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अपनी क्यूट फोटोज और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर सभी की चहेती बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर नन्ही जीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह अपने छोटे-छोटे हाथों से रोटियां बनाना सीख रही हैं.

जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. बहुत से लोग हैरान हैं कि इतनी छोटी होने के बावजूद जीवा ने गोल-गोल रोटियां कैसे बना लीं.

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@zivasinghdhoni006) on

बता दें कि यह कोई पहला मौका जब नन्ही जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वह कई मौकों पर अपनी बेटी जीवा धोनी की कुछ वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं.

Advertisement

हाल ही में धोनी और जीवा का लड्डू खाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. दिवाली से पहले धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ 'लड्डू अटैक' का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो और जीवा एक-दूसरे से लड्डू खाने के लिए लड़ते दिख रहे थे.

Advertisement
Advertisement