scorecardresearch
 

एक मटके से कम नहीं पीते... कुलदीप की शादी में चहल के इस VIDEO से मची हलचल

कुलदीप यादव की शादी में उनके दोस्त युजवेंद्र चहल भी शरीक हुए. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी एक समय मैदान पर विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया करती थी. अब चहल और कुलदीप काफी सालों से एक साथ खेलते नजर नहीं आए हैं.

Advertisement
X
कुलदीप यादव की शादी में युजवेंद्र चहल ने लूटी महफिल. (Photo: X/@yuzi_chahal)
कुलदीप यादव की शादी में युजवेंद्र चहल ने लूटी महफिल. (Photo: X/@yuzi_chahal)

भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी वंशिका चड्ढा से हुई है. ये शादी 14 मार्च (शनिवार) को उत्तराखंड के मसूरी में हुई, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स भी शामिल हुए. दो दिनों तक चले वेडिंग फंक्शन ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरीं.

कुलदीप यादव की शादी में सूफी संगीत की महफिल सजी, जहां मशहूर गायक बिस्मिल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से माहौल को यादगार बना दिया. इस संगीत समारोह में बिस्मिल ने अपने सूफी गीतों से समां बांधा. उनकी सुरीली आवाज़ और लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे समारोह को एक जादुई संगीतमय माहौल में बदल दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

बिस्मिल ने इस दौरान कुलदीप यादव और उनके क्रिकेटर दोस्तों के लिए अपनी फेमस शायरी 'एक मटके से कम नहीं पीते...' भी पेश किया. इस शायरी को सुनकर लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल काफी जोश में नजर आए और सुर में सुर मिलाते दिखे. चहल के अलावा कुलदीप और सुरेश रैना भी इस दौरान झूमते दिखे.

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का पिछले साल मार्च में तलाक हो गया था. 20 मार्च 2025 को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर फैसला मुंबई के बांद्रा हाईकोर्ट में आया था. लंबे समय तक डेटिंग के बाद चहल और धनश्री ने  22 दिसंबर 2020 को शादी की थी. चहल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

Advertisement

देखा जाए तो युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. चहल ने भारतीय टीम के लिए अब तक 72 ओडीआई और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 27.13 की औसत से 121 विकेट झटके. जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 25.09 की औसत से 96 विकेट दर्ज हैं

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement