ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रवींद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कन्कशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल उतरे.
जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की बाउंसर से चोट लगी. वह विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे.
बीसीसीआई ने ट्वीट किया,‘रवींद्र जडेजा को पहले टी20 मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी. भारत के क्षेत्ररक्षण के दौरान युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम जडेजा की हालत पर नजर रखे हुए है.’
UPDATE: Ravindra Jadeja was hit on the helmet in the final over of the first innings of the first T20I.
— BCCI (@BCCI)
Yuzvendra Chahal will take the field in the 2nd innings as a concussion substitute. Jadeja is currently being assessed by the BCCI Medical Team.
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर मैच रेफरी डेविड बून से इशारों में बात करते नजर आए, लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे.
जडेजा ने 23 गेंदों पर 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया. पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी.