scorecardresearch
 

'कोई हद पार करेगा तो...', श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी ने तोड़ी चुप्पी

हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई भारतीय खिलाड़ियों के साथ 'लाइन क्रॉस' करेगा तो उसे जवाब मिलेगा.

Advertisement
X
कोलंबो टेस्ट में असिथा और यशस्वी भिड़ गए थे. (Photo: AFP)
कोलंबो टेस्ट में असिथा और यशस्वी भिड़ गए थे. (Photo: AFP)

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब पूरा विवाद अब मैदान से सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. भारतीय ओपनर ने दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले की आलोचना पर खुद जवाब दिया है. यशस्वी ने भोगले से कहा कि जब उन्हें यह नहीं पता कि फर्नांडो ने मैदान पर क्या कहा था तो उन्हें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई हद पार करेगा तो भारत चुप नहीं रहेगा, बल्कि लड़कर जवाब देगा.

यह पूरा मामला कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन हुआ. यशस्वी जायसवाल को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज फर्नांडो ने 45 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. विकेट लेने के बाद फर्नांडो ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और इसके बाद दोनों के बीच जुबानी नोकझोंक हुई. दोनों के बीच बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ.

हर्षा भोगले इस बात से खुश नहीं थे कि यशस्वी जायसवाल ने पलटकर जवाब दिया. उनका मानना था कि आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज को फर्नांडो से उलझने के बजाय पवेलियन की ओर बढ़ते रहना चाहिए था. क्रिकबज ने भोगले की टिप्पणी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में पूछा, 'क्या जायसवाल ने हद पार की?'

यशस्वी ने पूरे मामले पर क्या कहा?
यहीं से इस मामले में नया मोड़ आया. यशस्वी जायसवाल ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खुद भोगले की राय का जवाब दे दिया. यशस्वी ने लिखा, 'अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था तो कृपया अपना फैसला मत सुनाइए. अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे बताना होगा. यह भारत है, हम लड़ेंगे और जवाब देंगे.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzz)

यशस्वी जायसवाल की इस प्रतिक्रिया ने मैदान पर हुई घटना को लेकर एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है. उनके बयान से संकेत मिलता है कि विवाद केवल असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न तक सीमित नहीं था. भारतीय बल्लेबाज के मुताबिक श्रीलंकाई पेसर की तरफ से कुछ कहा भी गया था, जिसके बाद उन्होंने पलटकर प्रतिक्रिया दी.

हालांकि यशस्वी जायसवाल ने यह नहीं बताया कि फर्नांडो ने उनसे वास्तव में क्या कहा था. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का पूरा विवरण भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है. ऐसे में विवाद की शुरुआत किन शब्दों से हुई, इसे लेकर निश्चित दावा नहीं किया जा सकता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement