scorecardresearch
 

3 करोड़, सरकारी नौकरी... फ‍िर भी न‍ियुक्त‍ि पत्र लेने क्यों नहीं पहुंचे क्रिकेटर र‍िंकू सिंह, खुद ही बताई वजह, VIDEO

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल कोटे से रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया. IPL कैम्प के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सके. जल्द ही लखनऊ जाकर नियुक्ति पत्र लेंगे और पदभार संभालेंगे.

Advertisement
X
रिंकू सिंह इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, वह कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के उपकप्तान भी हैं (Photo: PTI)
रिंकू सिंह इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, वह कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के उपकप्तान भी हैं (Photo: PTI)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल कोटे के तहत रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किए जाने पर आभार जताया है. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया.

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए सरकार के आभारी हैं. उन्होंने 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया. र‍िंकू ने इस वीड‍ियो में कहा - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे ₹3 करोड़ की सम्मान राशि एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में दायित्व प्रदान करने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ जी का आभारी हूं. 

वहीं इस वीड‍ियो में उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से वो  नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह अपने इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी के कैम्प में व्यस्त थे. हालांकि उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे.

Advertisement

राज्य के खेल निदेशक आर पी सिंह ने PTI को बताया कि IPL प्रतिबद्धताओं के चलते रिंकू समारोह में नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने अपनी कृतज्ञता पहले ही व्यक्त कर दी थी. उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू को लखनऊ स्थित खेल निदेशालय कार्यालय में समय मिलने पर जॉइन कराया जाएगा.

खेल निदेशक के अनुसार, रिंकू सिंह को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे वह भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के साथ-साथ प्रशासनिक भूमिका भी निभा सकें.

हाल ही में रिंकू सिंह भारत की T20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. इस दौरान उनके प‍िता का भी न‍िधन हो गया था, जब टूर्नामेंट के बीच उनके पिता का निधन हो गया था. वह अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ गए और फिर टीम से दोबारा जुड़ गए.

रिंकू सिंह की निजी जिंदगी भी चर्चा में है. उनकी सगाई मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम के दौरान कहा कि रिंकू को इस समारोह में आना था, लेकिन किसी कारणवश वह शामिल नहीं हो सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement