scorecardresearch
 

IPL 2026: हार की मार से जूझ रही MI से जुड़ा ये घरेलू स्टार, इस प्लेयर की टीम से छुट्टी

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह युवा ऑलराउंडर कृष्ण भगत को टीम में शामिल किया है. खराब गेंदबाजी से जूझ रही MI को भगत से नए विकल्प और संतुलन की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

Advertisement
X
आईपीएल 2026 में लगातार तीन मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस (Photo: ITG)
आईपीएल 2026 में लगातार तीन मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक से जूझ रही मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए चोटिल ऑलराउंडर अथर्व अंकोलकर की जगह युवा खिलाड़ी क्रिस भगत को टीम में शामिल किया है. मुंबई इंडियंस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब टीम अपनी गेंदबाजी को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और टूर्नामेंट में लय हासिल करने की कोशिश में जुटी है.

दरअसल, अथर्व अंकोलेकर आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे. रणजी ट्रॉफी के दौरान उनके घुटने में मेनिस्कस टियर हुआ, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. यही वजह रही कि वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए. अंकोलेकर को इस साल बड़ी उम्मीदों के साथ टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया. 

वह 2019 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रह चुके हैं और उस टीम का हिस्सा थे जिसमें यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: मुंबई इंड‍ियंस को झटका, रोहित शर्मा IPL मुकाबले से हुए बाहर, ये है वजह

कौन हैं कृष्ण भगत

अथर्व की जगह टीम में शामिल किए गए कृष्ण भगत अभी घरेलू क्रिकेट में उभरते हुए ऑलराउंडर माने जा रहे हैं. पंजाब के लिए खेलने वाले इस 21 साल के खिलाड़ी ने अब तक 7 फर्स्ट क्लास और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं. वह दाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 51 रन की तेज पारी खेलकर ध्यान खींचा था, वहीं एक मुकाबले में 3 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का भी दम दिखाया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई-दिल्ली मैच में ग्लव्स विवाद, अंपायर से भिड़ गए नीतीश राणा, VIDEO

मुंबई इंडियंस के लिए यह बदलाव सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है. इस सीजन टीम की गेंदबाजी लगातार दबाव में रही है. टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और लंबे समय से विकेट के लिए तरसते नजर आए हैं.

ऐसे में कृष्ण भगत की एंट्री को एक ‘लो-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड’ दांव के तौर पर देखा जा रहा है. टीम को उम्मीद होगी कि यह युवा ऑलराउंडर मौके मिलने पर गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देकर टीम के संतुलन को मजबूत करेगा और मुंबई इंडियंस को इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने में मदद करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement